आज होगा जुबीन गर्ग का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार…

Spread the love

लोकप्रिय बॉलीवुड और असमिया गायक जुबीन गर्ग की मौत के चलते पूरे प्रदेश में शोक का माहौल है। आज यानी मंगलवार को पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा। इससे पहले गुवाहाटी मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (जीएमसीएच) में उनका दूसरी बार पोस्टमार्टम किया जाएगा। पहला पोस्टमार्टम सिंगापुर में हुआ था, जहां बीते 19 सितंबर शुक्रवार को समुद्र में डूबने से उनकी मौत हो गई थी।

इसी बीच, असम के तेजपुर विश्वविद्यालय में जुबीन गर्ग को श्रद्धांजलि न दिए जाने को लेकर छात्रों में भारी नाराजगी देखी गई। छात्रों ने विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया। साथ ही कुलपति शंभूनाथ सिंह से सार्वजनिक माफी की मांग की। मामले में एक अधिकारी ने बताया कि छात्र इस बात से नाराज थे कि जुबीन गर्ग की मृत्यु के बाद विश्वविद्यालय ने बहुत देर से प्रतिक्रिया दी।

बता दें कि जुबीन गर्ग की सिंगापुर में समुद्र में तैरते समय मौत हो गई थी। इसके बाद असम भर में उनको श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इसी क्रम में तेजपुर विश्वविद्यालय के छात्रों ने शुक्रवार को एक मोमबत्ती जलाकर श्रद्धांजलि सभा आयोजित की थी। विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से श्रद्धांजलि संदेश और प्रेस विज्ञप्ति रविवार को जारी की गई। छात्रों ने मांग की थी कि जुबीन गर्ग के सम्मान में एक सप्ताह का श्रद्धांजलि कार्यक्रम चले और विश्वविद्यालय की देरी को लेकर राज्य की जनता से माफी मांगी जाए। साथ ही, छात्रों ने कुलपति से मुलाकात की मांग की, जो उस समय दिल्ली में थे।

 

कुलपति ने छात्रों की मांग पर जताई असहमति
ऐसे में सोमवार शाम जब कुलपति लौटे और छात्रों से बात की, तो वे उनके जवाब से असंतुष्ट रहे। इसके बाद माहौल गर्म हो गया और कुलपति को वहां से जाना पड़ा। स्थिति को शांत करने के लिए पुलिस को बीच में आना पड़ा। छात्रों ने कहा कि कुलपति के खिलाफ पहले से नाराजगी थी और जुबीन गर्ग को उचित सम्मान न देने की घटना ने आग में घी डालने का काम किया।

और पढ़े  गुरुग्राम में आज नहीं मिलेगी कैब,ड्राइवर्स की रहेगी हड़ताल, जानें क्यों सुरक्षा को लेकर सड़कों पर उतरे चालक

Spread the love
  • Related Posts

    राजस्थान बोर्ड 10th Result 2026- 10वीं कक्षा के नतीजे जारी, 94.23 % रहा परिणाम,10वीं का रिजल्ट 94.23 प्रतिशत,यहां करें चेक

    Spread the love

    Spread the loveराजस्थान बोर्ड के 10वीं कक्षा का रिजल्ट जारी राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने दसवीं कक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। रिजल्ट जारी होते ही छात्र-छात्राओं के चेहरे…


    Spread the love

    आज विश्व टीबी दिवस 2026- क्यों मनाया जाता है विश्व टीबी दिवस? जानें इस साल की थीम

    Spread the love

    Spread the loveहर साल 24 मार्च को विश्वभर में टीबी दिवस मनाया जाता है। यह दिन वैश्विक स्तर पर तपेदिक यानी टीबी के खिलाफ जागरूकता फैलाने, इसके खतरों के बारे…


    Spread the love