अयोध्या : हाई-वे पर लगेंगी रामायण कालीन प्रसंगों से जुड़ी मूर्तियां

Spread the love

राम नगरी के सौंदर्यीकरण का काम तेज, हाई-वे पर लगेंगी रामायण कालीन प्रसंगों से जुड़ी मूर्तियां
केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार की पहल से एनएचआई ने 16 किलोमीटर लंबे हाईवे का सौंदर्यीकरण शुरू कर दिया गया है.

राम नगरी के सौंदर्यीकरण का काम तेज, हाई-वे पर लगेंगी रामायण कालीन प्रसंगों से जुड़ी मूर्तियां

अयोध्या: 2022 के विधानसभा चुनाव से पहले राम नगरी को सुंदर और विकसित करने का कार्य तेजी से शुरू हो गया है. केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार की पहल से एनएचआई ने 16 किलोमीटर लंबे हाईवे का सौंदर्यीकरण शुरू कर दिया गया है.
सहादत गंज से अयोध्या सरयू नदी नए पुल तक 9 करोड़ की लागत से हाईवे का सौंदर्यीकरण किया जा रहा है. हाईवे पर पॉम के पेड़ लगाए जा रहे हैं. हर 1 किलोमीटर पर रामायण कालीन प्रसंगों से जुड़ी मूर्तियों को लगाया जा रहा है. जगह-जगह फव्वारे लगाए जा रहे हैं. सुंदर लाइटिंग से पूरा 16 किलोमीटर का हाईवे जगमग नजर आएगा. इन 16 किलोमीटर की दूरी में आपको रामधुन सुनने को मिलेगी.
एक तरफ अयोध्या के अंदर भगवान श्री राम के भव्य मंदिर निर्माण की तैयारी चल रही है. नींव को भरने का कार्य तेजी के साथ लगातार किया जा रहा है. वहीं दूसरी ओर पर्यटकों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए हाईवे का सौंदर्य करण तेजी के साथ किया जा रहा है. अयोध्या विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष विशाल सिंह का कहना है कि अयोध्या सांसद लल्लू सिंह की पहल पर एनएचआई हाइवे के सौंदर्यीकरण का काम कर रही है.
हाइवे पर बने अंडर पास पुल पर रामायण के प्रसंगों का चित्रण किया गया है. जिससे अयोध्या आने वाली नई पीढ़ी को भगवान राम के आदर्श जीवन को समझने में आसानी हो सके. हाइवे का पूरा मार्ग सहादतगंज से अयोध्या तक राममय होगा. श्रद्धालु हाइवे पर आते ही भक्तिमय हो जाएगा. जगह जगह रामधुन की म्यूजिक सुनने को मिलेगी.

और पढ़े  BJP विधायक से माफी, अब फिर बदला बाल योगी का सुर, बोले- झुका नहीं, बुजुर्ग समझकर जताया था खेद

वहीं, अयोध्या के संतों ने भी एन एच आई के हाईवे को राम मय बनाने के प्रयास का स्वागत किया है. रामबल्लभकुंज के अधिकारी महंत राजकुमार दास का कहना है कि एनएचआई के सहादत गंज से अयोध्या तक के सौंदर्यीकरण से पर्यटक भक्ति भाव के साथ अयोध्या में प्रवेश करेगा. जगह जगह रामायण कालीन प्रसंगों से जुड़ी मूर्तियों को देखकर माहौल राम ऐसा प्रतीत होगा.

बता दें कि केंद्र की मोदी सरकार व प्रदेश की योगी सरकार अयोध्या को वैदिक काल की अयोध्या के रूप विकसित कर रहे हैं. जल्दी ही राम मंदिर का निर्माण पूरा होगा. पर्यटक जब अयोध्या आएंगे तो उनको दिव्य अनुभूति होगी. अयोध्या में पर्यटक बार-बार आना चाहेगा.


Spread the love
  • Related Posts

    मौसम UP का: पूरा प्रदेश बरसात की चपेट में, आज इन 29 जिलों के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी

    Spread the love

    Spread the loveउत्तरप्रदेश में मंगलवार को पूर्वी यूपी और कुछ दक्षिणी जिलों में अच्छी बारिश देखने को मिली। माैसम विभाग का कहना है यूपी में मानसून की सक्रियता फिलहाल 27…


    Spread the love

    UP कैबिनेट: बुजुर्ग महिलाओं को मुफ्त बस यात्रा, संतान को संपत्ति से कर सकेंगे बेदखल, पढ़ें..

    Spread the love

    Spread the loveमुख्यमंत्री योगी की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई उत्तर प्रदेश कैबिनेट की बैठक में 24 प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। इनमें लोकमाता अहिल्याबाई मातृशक्ति योजना को भी मंजूरी…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *