अयोध्या : समान कार्य समान वेतन की मांग को लेकर संविदा कर्मचारियों का एक दिवसीय सांकेतिक धरना प्रदर्शन ।

Spread the love

समान कार्य समान वेतन की मांग को लेकर कई दिनों आंदोलन कर रहे उत्तर प्रदेश कारपोरेशन निविदा संविदा कर्मचारी संघ के बैनर तले संविदा कर्मचारियों ने एक दिवसीय सांकेतिक धरना प्रदर्शन कर अपना विरोध जताया। संविदा कर्मचारियों का कहना है कि यदि उनको मांगों का कोई समुचित निस्तारण नहीं होता है तो संघ पूर्ण रूप से कार्य बहिष्कार करेगा। उत्तर प्रदेश पवार कारपोरेशन निविदा संविदा कर्मचारी संघ में मंडल अध्यक्ष संतोष कुमार का कहना है कि संघ की मांग है कि श्रमिकों को न्यूनतम मजदूरी 18000 से 24000 दी जाये व समान कार्य का समान वेतन दिया जाए, इसी मांग को लेकर सभी कर्मचारी पिछले सात सितंबर से चरणबद्ध तरीके से आंदोलन कर रहे हैं, लेकिन अभी तक उनकी मांगों पूरी नहीं हुई है, उनका कहना है अभी तक उनका क्रमिक अनशन चल रहा था लेकिन आज सांकेतिक धरना प्रदर्शन किया गया है यदि इसके बाद भी उनकी मांगों पर कोई विचार नहीं किया गया तो कर्मचारी अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार करने को बाध्य होंगे। धरना प्रदर्शन करने वालों में जिलाध्यक्ष रामदेव सिंह, प्रदेश संयुक्त मंत्री पंकज मिश्रा, मंडल उपाध्यक्ष विनोद श्रीवास्तव, जिला महामंत्री राज कुमार सिंह व जिला उपाध्यक्ष अजय निषाद सहित कई कर्मचारी मौजूद रहे।


Spread the love
और पढ़े  अयोध्या- ग्रामीणों की समस्याएं सुनेंगे विधायक वेद प्रकाश गुप्ता, रात्रि चौपाल में करेंगे प्रवास
  • Related Posts

    साढ़े तीन लाख शिक्षक और कर्मचारियों को कैशलेस इलाज देने की प्रक्रिया शुरू, कर्मचारियों को देनी होगी डिटेल

    Spread the love

    Spread the loveप्रदेश के शिक्षकों और शिक्षा विभाग से जुड़े कर्मचारियों के लिए बड़ी सुविधा देने की तैयारी चल रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सरकार जल्द ही “मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस…


    Spread the love

    अयोध्या- प्रबुद्ध वर्ग के बीच पहुंची BJP, गिनाईं 12 वर्षों की उपलब्धियां

    Spread the love

    Spread the love        केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे “विश्वास, विकास एवं जनकल्याण” अभियान के तहत…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *