अयोध्या : संदिग्ध परिस्थितियों में युवती की मौत..

Spread the love

कोतवाली रूदौली क्षेत्र में संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवती की मौत का मामला सामने आया है. घर से करीब 1 किलोमीटर दूर कस्बे में मृतका का शव बरामद किया गया. शव को मोर्चरी में रखवा गया है. फिलहाल मामले में पुलिस अब तक मौत के कारणों का पता नहीं लगा पाई है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट की प्रतीक्षा की जा रही है।घटना कोतवाली रुदौली क्षेत्र स्थित कायस्थना गांव की है. जहां मृतका का शव बरामद किया गया. बताया जा रहा है कि युवती कोतवाली रुदौली के कायस्थना पूरे मलिक की रहने वाली थी. उसके घर से करीब 1 किलोमीटर की दूरी पर शव बरामद किया गया. परिजनों ने बताया कि 1 दिन पूर्व से युवती लापता थी उसकी तलाश की जारी थी. दिनभर तलाश करने के बाद देर रात शव घर से थोड़ी दूर पर स्थित कायस्थना गांव एक सुनसान जगह पर मिला. जिसके बाद इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई. पुलिस के पहुंचने से पहले ही परिजन युवती को अचेत समझकर जिला अस्पताल ले जा रहे थे. पुलिस ने बाइक से अपने वाहन से जिला अस्पताल पहुंचाया. अस्पताल में जांच के दौरान डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया।वही एसएसपी शैलेश पांडेय ने बताया कि शव की पोस्टमार्टम रिपोर्ट अब तक प्राप्त नहीं हुई है. स्थानीय लोगों से युवती की मौत के कारणों को लेकर पूछताछ की जा रही है. परिजन की ओर से अब तक किसी प्रकार की लिखित तहरीर प्राप्त नहीं हुई है।


Spread the love
और पढ़े  लखनऊ में 1 लाख के इनामी बदमाश का एनकाउंटर, बिल्डर संदीप सिंह हत्याकांड का था मुख्य आरोपी
  • Related Posts

    प्रदेश में कल से सक्रिय होगा मानसून, 66 जिलों में गरज-चमक का अलर्ट हुआ जारी, इन जिलों में होगी बारिश

    Spread the love

    Spread the loveउत्तरप्रदेश में मानसून की दस्तक के लिए परिस्थितियां तेजी से अनुकूल हो रही हैं। मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में गरज-चमक, तेज हवाओं…


    Spread the love

    प्रयागराज पहुंचे अखिलेश दिखाए गए काले झंडे, गो बैक के लगाए गए नारे, सपाइयों ने पीटा

    Spread the love

    Spread the loveसमाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को प्रयागराज पहुंचने काले झंडे दिखाए गए। अंजान आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने अखिलेश गो बैक के नारे…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *