अयोध्या : रामनगरी पहुंचे बसपा के राष्ट्रीय महासचिव सतीश चंद्र मिश्रा, दरबार में लगाई हाजिरी

Spread the love

बहुजन समाज पार्टी (बीएसपी) के राष्ट्रीय महासचिव सतीश चंद्र मिश्रा शुक्रवार को अयोध्या पहुंचे। उन्होंने सबसे पहले रामलला के दरबार में हाजिरी लगाई उसके बाद हनुमंत लला के दरबार में भी माथा टेका। जगन्नाथ मंदिर के महंत राघव दास द्वारा बसपा के राष्ट्रीय महासचिव का माल्यार्पण कर स्वागत सत्कार किया गया। इस दौरान सतीश चंद्र मिश्रा ने पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि हम राम की पूजा करते हैं, उन पर राजनीति नहीं करते। अगर भाजपा कहती है कि राम उनके हैं तो यह उनकी संकीर्ण सोच है, भगवान श्री राम सबके हैं। जितना उनके हैं उससे अधिक हमारे हैं। अफसोस होता है जब लोग भगवान श्री राम को राजनीति में लाते हैं।
विधानसभा चुनाव में गठबंधन के सवाल पर कहा कि बसपा अकेले दम पर चुनाव लड़ेगी वह गठबंधन करेगी जरूर लेकिन जनता से और सर्व समाज से गठबंधन कर चुनाव लड़ेगी। उन्होंने कहा कि खुशी दुबे के साथ अन्याय हो रहा है कानूनी स्तर पर जितनी मदद हो सकेगी की जाएगी।
अयोध्या के बाद कृष्णभूमि और अगस्त में ताजनगरी में बसपा करेगी ब्राह्मण सम्मेलन
अयोध्या में बसपा का ब्राह्मण सम्मेलन आज शुक्रवार से शुरू हो गया है। इसके बाद लगातार सात शहरों में पूरब से पश्चिम तक सम्मेलन आयोजित किए जाने हैं। राम जन्मभूमि के अलावा कृष्ण जन्मभूमि मथुरा और ताजनगरी आगरा में भी सम्मेलन करने के लिए बसपा ने पूरी ताकत लगा दी है। हालांकि सभी शहरों की तिथि तय कर दी गई है।

चुनावी रण मे एक बार फिर से बसपा ब्राह्मण महारथियों पर दांव लगाने की तैयारी में है। इसी के मद्देनजर ब्राह्मण सम्मेलन आयोजित किए जाएंगे जिसका आगाज शुक्रवार को अयोध्या से हो रहा है। इसके अलावा सात शहरों में बड़े सम्मेलन आयोजित करने की योजना है। 25 जुलाई को अंबेडकरनगर में सम्मेलन होगा। 26 को प्रयागराज, 27 को कौशांबी, 28 को प्रतापगढ़, 29 को सुल्तानपुर में सम्मेलन होंगे। इसके बाद पश्चिमी उप्र में शुरुआत होगी।

और पढ़े  हल्द्वानी- शादी का झांसा देने वाले पर भड़की युवती, दो माह की गर्भवती बताकर पुलिस थाने में हंगामा

31 जुलाई को मथुरा में तथा एक जून को आगरा में ब्राह्मण सम्मेलन का आयोजन होगा। इसके बाद दूसरे चरण में पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अन्य बड़े शहरों को इसके लिए चिह्नित किया जा रहा है। सम्मेलन की अगुवाई बसपा के राष्ट्रीय महासचिव सांसद सतीश चंद्र मिश्रा करेंगे। सभी जगह कमान उनके ही हाथ में रहेगी।


Spread the love
  • Related Posts

    हल्द्वानी : गड्ढे से अनियंत्रित होकर नहर में गिरा ई-रिक्शा, चालक की मौत, हादसों को दावत दे रहीं खुली नहरें

    Spread the love

    Spread the loveशहर की खुली नहरें हादसों को दावत दे रही हैं। सुशीला तिवारी अस्पताल के पीछे की ओर सड़क के गड्ढे से बेकाबू हुआ ई-रिक्शा नहर में जा गिरा…


    Spread the love

    देहरादून- कांवड़ मेले तैयारी के लिए एसडीआरएफ की आठ रेस्क्यू टीमें तैयार, 30 जुलाई से 11 अगस्त तक आयोजन

    Spread the love

    Spread the loveतीस जुलाई से लेकर 11 अगस्त तक आयोजित होने वाले कांवड़ मेले के लिए एसडीआरएफ मुख्यालय जौलीग्रांट में सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। कांवड़ यात्रा में…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *