अयोध्या : राम मंदिर परिसर में शुरू हुई मुफ्त लॉकर की सुविधा..

Spread the love

रामनगरी अयोध्या में रामलला के दर्शन मार्ग पर श्रद्धालुओं और पर्यटकों के लिए अमावा राम मंदिर परिसर में मुफ्त लॉकर की सुविधा शुरू की गई है।इस लॉकर सुविधा का उद्घाटन मुख्य अतिथि के रूप में बिहार प्रान्त के मुख्य लोकायुक्त न्यायाधीश श्याम किशोर शर्मा व अयोध्या एसएसपी शैलेश कुमार पाण्डेय ने फीता काटकर किया।अभी इस सुविधा की शुरुआत केवल 200 लॉकर से हुई जो जरूरत के हिसाब से बढ़ाई जाती रहेगी। लॉकर सुविधा की शुरुआत करते हुए एसएसपी शैलेश कुमार पांडेय ने बताया कि अमावा राममंदिर जिस तरह से श्रद्धालुओं की सेवा कर रहा है, उस पर हमें गर्व है। मुफ्त लॉकर सुविधा देने का कदम श्रद्धालुओं और पुलिस के लिए राहत भरा कदम है। इससे श्रद्धालुओं और पर्यटकों के सामान की सुरक्षा में पुलिस को सहयोग मिलेगा। इस दौरान बिहार के लोकायुक्त न्यायमूर्ति श्याम किशोर शर्मा ने भी आचार्य किशोर कुणाल की तारीफ करते हुए बताया कि उनका पूरा जीवन धर्म और आम आदमी की सेवा के लिए समर्पित है।


Spread the love
और पढ़े  अयोध्या- महंत डॉ. स्वामी भरत दास जी महाराज के सानिध्य में बड़े मंगलवार पर भक्ति और सेवा का महासंगम
  • Related Posts

    UP- एक और एनकाउंटर: एक लाख का इनामी भानु प्रताप सिंह एसटीएफ मुठभेड़ में ढेर, दर्ज थे 40 से अधिक मुकदमे

    Spread the love

    Spread the loveप्रयागराज एसटीएफ टीम ने रविवार देर रात अयोध्या के महाराजगंज थाना क्षेत्र में हुई मुठभेड़ में कुख्यात बदमाश व कॉन्ट्रैक्ट किलर भानु प्रताप सिंह को मार गिराया। घायल…


    Spread the love

    अयोध्या- राम मंदिर ट्रस्ट पर घोटाले का आरोप, पुलिस को अभी तक नहीं मिली कोई लिखित शिकायत, ट्रस्ट का जवाब।

    Spread the love

    Spread the loveअयोध्या में राम मंदिर से दान के करोड़ों रुपये गायब होने के सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के आरोपों के बाद हड़कंप मच गया है। पुलिस अधिकारी इस बारे…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *