अयोध्या : राम के दरबार पहुंचे प्रदेश के डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा

Spread the love

अयोध्या नगरी पहुंचे प्रदेश के डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा ने बसपा के ब्राह्मण सम्मेलन पर नकली वेशधारी होने का आरोप लगाया है।उन्होंने कहा कि जो लोग कभी इन लोगों को हनुमानगढ़ी व श्री रामलला के दरबार में दर्शन करते कभी देखा है नहीं देखा होगा इसका कारण है कि इनको लगता था कि वह कहीं अगर गए तो सप्रदायिकता का उन पर कोई आरोप ना लग जाए और इसी भय से राम जी का नाम लेने से भी डरा करते थे लेकिन राम जी की महिमा देखकर जो लोग कोई भी हिमाकत नहीं कर सकते है कि बहुसंख्यक और अल्पसंख्यक के बीच मतभेद पैदा करने राम मंदिर निर्माण में बाधा डालने वाले तत्व थे आज उनको राम भक्तों की शक्ति का एहसास हो गया है इसलिए अब उसे कोई नजर अंदाज नहीं कर सकते आज हर व्यक्ति नाम क्यों ले रहे हैं जो विपक्ष के लोग हमेशा कहा करते थे कि राम लला हम आएंगे मंदिर वहीं बनाएंगे तारीख नहीं बताएंगे यह आरोप हम पर लगा करते थे। और आज सुप्रीम कोर्ट के निर्णय के बाद वह तारीख भी पीएम नरेंद्र मोदी और योगी आदित्यनाथ ने बता दी है। और मंदिर का निर्माण भी शुरू हो गया है।

अयोध्या आज विश्व स्तरीय एक भव्य नगरी के रूप में विकसित हो। इसकी परिकल्पना को भी हमारी सरकार ने शुरू कर दी है घबराहट है विपक्ष में इसलिए अब विपक्ष अब क्षदम वेशधारी (नकली वेशधारी) जो उपक्रम के माध्यम से भक्ति भाव में आना चाहते हैं उनका स्वागत है किसी को रोक नहीं सकते हैं और हर पार्टी को अपने प्रचार करने और नीति तय करने का अधिकार है। लेकिन जहां हम कह सकते हैं कि यह जो उनका मानक है राम के प्रति भक्ति का भाव और किसी एक जाति के प्रति लगाव अचानक चुनाव आते ही जग जाता है और चुनाव के बाद फिर चला जाता है वह जागा रहे तो ज्यादा अच्छा है।वही डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा ने बताया कि बहुत बड़ी उपलब्धि है उत्तर प्रदेश के लिए कि कोरोना के संक्रमण काल के बावजूद हमारा सत्र नियमित है उसका सबसे बड़ा कारण हम लोगों ने ऑनलाइन टीचिंग पहली बार उत्तर प्रदेश में शुरू किया गया वह सफलतापूर्वक संपादित हुई है ऑनलाइन के माध्यम से कोर्स पूरा हुआ है और हाईस्कूल और इंटर का रिजल्ट 31 जुलाई के आसपास आ जाएगा इसके बाद डिग्री कॉलेज सहित अन्य क्षेत्रों में प्रवेश प्रारंभ हो जाएंगे.दरअसल शैक्षिक को प्रारंभ करने की तैयारी में आज अयोध्या के शिक्षा विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक करने अयोध्या पहुंचे थे। जहाँ पहले अयोध्या में हनुमानगढ़ी व कनक भवन मंदिर में दर्शन पूजन किया।दर्शन के बाद डिप्टी सीएम सर्किट हाउस में कर रहे बैठक। बैठक में माध्यमिक शिक्षा के अधिकारी, अवध विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार परीक्षा नियंत्रक व अन्य अधिकारी शामिल। बैठक के पूर्व डिप्टी सीएम ने भाजपा पदाधिकारियों से मुलाकात की। बैठक के बाद गुप्तार घाट पर पंचमुखी हनुमान मंदिर में एक मंदिर का शिलान्यास करेंगे।

और पढ़े  दिल्ली: रोड रेज में FIR को सुप्रीमकोर्ट में चुनौती, कहा-चढ़ावा चोरी की खबरों के चलते किया जा रहा परेशान

Spread the love
  • Related Posts

    अयोध्या- श्री राम वल्लभा कुज में सजी फूल बगला झांकी बनी श्रद्धा, आकर्षण का केंद्र

    Spread the love

    Spread the love        जानकी घाट स्थित भारत प्रसिद्ध गी, संत परमार्थ सेवा के प्रमुख केंद्र श्री राम बाभा कुंज में विराजमान श्री सीता राम जी महाराज की…


    Spread the love

    मौसम UP का: पूरा प्रदेश बरसात की चपेट में, आज इन 29 जिलों के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी

    Spread the love

    Spread the loveउत्तरप्रदेश में मंगलवार को पूर्वी यूपी और कुछ दक्षिणी जिलों में अच्छी बारिश देखने को मिली। माैसम विभाग का कहना है यूपी में मानसून की सक्रियता फिलहाल 27…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *