अयोध्या : राम की पैड़ी पर हुआ भोलेनाथ का रूद्राभिषेक, भारत को महाशक्ति के सर्वोच्च शिखर पर आरूढ़ करने की प्रार्थना

Spread the love

धर्म नगरी श्रीअयोध्याजी मे श्रीराम जन्म भूमि पर श्रीराम लला का जिस समय महामहिम राष्ट्रपति महोदय दर्शन पूजन कर रहे थे ठीक उसी समय राम की पैड़ी स्थित श्रीसिद्धेश्वरनाथ महादेवजी पर महामहिम के उत्तम स्वास्थ्य दीर्घायुष्य जीवन की कामना के साथ-साथ अन्तरराष्ट्रीय स्तर पर माननीय प्रधानमन्त्री नरेन्दर दामोदरदास मोदीजी के प्रयासों की सफलता एंव भारत को महाशक्ति के सर्वोच्च शिखर पर आरूढ़ करने की प्रार्थना करते हुए पंचामृत से भगवान भोलेनाथ का नमक-चमक से रूद्राभिषेक कर एक हजार कमल पुष्पों से सहस्रार्चन किया गया,जानकारी देते हुए रामादल अध्यक्ष पण्डित कल्किराम ने बताया कि श्रीराम लला के दर्शन पूजन करने के बाद मुख्य पुजारी श्रीसत्येन्द्रदास जी ने महामहिम राष्ट्रपति महोदय जी को सनातन धर्म की विजय पताका,धर्म ध्वज और श्रीरामचरितमानस भेंट की ,श्रीराम लला के दरबार मे पहली बार पहुंचे महामहिम का सनातन धर्म की विजय पताका और धर्म ध्वज ग्रहण करना विश्व पटल पर भारत को महाशक्ति के सर्वोच्च शिखर पर आसन्न करेगा साथ ही भारत के विश्वगुरू बनने की राह भी महादेवजी की असीम कृपा से प्रशस्त होगी और सनातन धर्म की नींव भी विश्व समुदाय मे सशक्त होगी इसमे रत्तीभर भी सन्देह नही है। आगामी उत्तर प्रदेश के विधानसभा के चुनाव में मुख्यमन्त्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रचण्ड बहुमत के साथ पुनः मुख्यमन्त्री के रूप मे विजयश्री की कामना लेकर श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर श्रीराम लला को संकल्पित नवीन वस्त्र धारण कराया जायेगा, मध्याह्न बेला मे भोलेनाथ महादेवजी का नमक-चमक से विशिष्ट रूद्राभिषेक किया जायेगा।उल्लेखनीय है कि विगत आठ वर्षों से प्रधानमन्त्री मोदीजी के निमित्त चल रहे धार्मिक महानुष्ठान मे प्रत्येक सोमवार को मौन रखकर धार्मिक महानुष्ठान किया जाता है अबकिबार जन्माष्टमी का महान पर्व भी सोमवार को पड़ रहा है इसलिए सनातन धर्म के हितार्थ किया गया धार्मिक कर्म शत-प्रतिशत सफल होगा।

और पढ़े  इच्छामृत्यु- असहनीय पीड़ा से बदली मां की प्रार्थना, बेटे के लिए की मुक्ति की कामना

Spread the love
  • Related Posts

    UP- लोहिया अस्पताल में मरीज की मौत पर बवाल, परिजनों ने तोड़फोड़-मारपीट की

    Spread the love

    Spread the loveडॉ राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान में मंगलवार सुबह सात बजे के करीब मरीज की मौत पर हंगामा और बवाल हुआ। 45 वर्षीय पुरुष को निमोनिया की शिकायत…


    Spread the love

    भाजपा नेता की हत्या- मॉर्निंग वॉक पर निकले थे राजकुमार, हमलावरों ने चाकू से 50 से 60 वारकर गोद डाला

    Spread the love

    Spread the loveगोरखपुर के चिलुआताल थाना इलाके के बरगदवा में मंगलवार की सुबह एक भाजपा नेता की निर्मम हत्या ने क्षेत्र में सनसनी फैला दी है। मॉर्निंग वॉक पर निकले…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *