अब आसमान से आएगी आफत स्टेडियम जितना विशाल एस्टेरोइड 24 जुलाई को पृथ्वी से टकरा सकता है , जानें क्या होगा।

Spread the love

कोरोना संकट, चक्रवाती तूफान, बाढ़ और भूकंप हर तरह से तबाही ही तबाही मची है। इस बीच, अब स्टेडियम जितना विशाल एस्टेरोइड बहुत तेज गति से धरती की ओर बढ़ रह है, जो 24 जुलाई को धरती से टकरा सकता है। अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा के वैज्ञानिकों ने इस बेहद खतरनाक बताया है। रिपोर्ट के मुताबिक, यह विशाल एस्टेरोइड आठ किलोमीटर प्रति सेकंड यानी कि करीब 28,800 हजार किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से पृथ्वी की ओर आ रहा है। इसकी धरती की ओर बढ़ने की यह गति इतनी अधिक है कि अगर कोई ग्रह या वस्तु किसी एस्टेरोइड से टकराती है, तो वह तबाह हो जाएगी। एस्टेरोइड नियर-अर्थ ऑब्जेक्ट (एनईओ) 20 मीटर चौड़ा है और यह 28,70,847,607 किमी की दूरी से दिखाई देगा, जो पृथ्वी और चंद्रमा के बीच की कुल दूरी का आठ गुना है। एनईओ 24 जुलाई की रात अपोलो नाम की कक्षा से गुजरेगा। हालांकि, इसके पृथ्वी से टकराने की कोई संभावना नहीं है। फिर भी वैज्ञानिकों ने इसे संभावित खतरनाक एस्टेरोइड की श्रेणी में रखा है। इसलिए नासा के वैज्ञानिक लगातार इसकी निगरानी कर रहे हैं। बता दें कि इससे पहले भी एस्टेरोइड 2021KT1 पृथ्वी की कक्षा से गुजरा था, जो एफिल टावर के आकार के बराबर था।
100 वर्षों में 22 एस्टेरोइड बन सकते हैं पृथ्वी के लिए खतरा
एस्टेरोइड आम तौर पर बृहस्पति ग्रह की कक्षा में पाए जाते हैं। कुछ एस्टेरोइड दूसरे ग्रहों की कक्षा में भी घूमते पाए गए हैं और इसी ग्रह के साथ-साथ सूरज की भी परिक्रमा करते रहते हैं।

और पढ़े  ED: नगरपालिका भर्ती घोटाले में बंगाल के पूर्व मंत्री सुजीत बोस गिरफ्तार, मेडिकल के लिए अस्पताल लाए गए

वैज्ञानिकों के पास अब तक लगभग दस लाख एस्टेरोइड की जानकारी है। इनमें से 22 अगले सौ वर्षों में पृथ्वी के लिए खतरा भी बन सकते हैं। नैनीताल स्थित आर्य भट्ट शोध एवं प्रेक्षण विज्ञान संस्थान के अंतरिक्ष विज्ञानी डॉ. शशि भूषण पांडे ने बताया कि लगभग 4.5 अरब साल पहले जब हमारी सौर प्रणाली विकसित हो रही थी, तब गैस और धूल के कुछ ऐसे बादल जो ग्रह के रूप में विकसित नहीं हुए, बाद में एस्टेरोइड बन गए।


Spread the love
  • Related Posts

    CBSE बोर्ड 12वीं के नतीजे घोषित, सीबीएसई 12वीं में कुल 85.20% बच्चे पास, 88.86 प्रतिशत लड़कियां तो 82.13 फीसदी लड़के सफल

    Spread the love

    Spread the loveकेंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने कक्षा 12वीं का रिजल्ट 2026 आधिकारिक रूप से जारी कर दिया है। लंबे समय से इंतजार कर रहे लाखों छात्रों का इंतजार…


    Spread the love

    पश्चिम बंगाल- भवानीपुर से विधायक बने सीएम शुभेंदु, नंदीग्राम सीट छोड़ी, विधानसभा में भव्य शपथ ग्रहण समारोह

    Spread the love

    Spread the love   पश्चिम बंगाल की राजनीति में बुधवार को ऐतिहासिक और राजनीतिक रूप से महत्वपूर्ण घटनाक्रम देखने को मिला, जब राज्य विधानसभा में भव्य शपथ ग्रहण समारोह के…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *