अफगानिस्तान : कंधार की एक मस्जिद में नमाज के दौरान धमाका, 16 लोगों की मौत, 40 से ज्यादा घायल ।

Spread the love

अफगानिस्तान के कंधार शहर में एक मस्जिद में शुक्रवार दोपहर जोरदार धमाका हुआ। आरंभिक खबरों के अनुसार इसमें 16 लोगों की मौत हो गई और 40 से ज्यादा घायल हुए हैं। धमाका जुमे की नमाज के दौरान हुआ।
स्थानीय अधिकारियों ने टोलो न्यूज को बताया कि कंधार के सिटी पुलिस डिस्ट्रिक्ट 1 (PD1) स्थित मस्जिद में यह धमाका हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि धमाके की वजह से बड़ी संख्या में लोग मारे गए हैं। हमले की अभी किसी आतंकी समूह ने जिम्मेदारी नहीं ली है।
इससे पहले आठ अक्तूबर को कुंदुज प्रांत की शिया मस्जिद में जुमे की नमाज के दौरान हुआ था। इसमें 50 से अधिक लोग मारे गए थे और 100 से ज्यादा लोग घायल हो गए थे। हमले की जिम्मेदारी आतंकी संगठन आईएस-के ने ली थी। इस धमाके की संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने कड़ी निंदा की थी। सुरक्षा परिषद ने कहा था कि आतंक के आकाओं को न्याय के कटघरे में खड़ा करने की आवश्यकता है। यह हमला एक कायरतापूर्ण कृत्य है। आतंकवाद अंतरराष्ट्रीय समुदाय के लिए शांति व सुरक्षा का मुद्दा बन गया है। सुरक्षा परिषद ने आतंकवाद के आकाओं, इनके फाइनेंसरों को पकड़ने की आवश्यकता व्यक्त की।

इसलिए हुआ था हमला
घटना की जिम्मेदारी लेते हुए आईएस-के से जुड़ी आमाक संवाद एजेंसी ने हमलावर की पहचान एक उइगर मुस्लिम के रूप में की थी और दावा किया था कि इस हमले का निशाना शिया समुदाय और तालिबान दोनों थे क्योंकि चीन के दबाव में तालिबान उइगर मुस्लिमों को बाहर निकाल रहा है। अमेरिकी और नाटो सेनाओं के लौटने के बाद से आईएस लगातार तालिबान के शासन को चुनौती देने के साथ अल्पसंख्यक शिया समुदाय और धर्मस्थलों को निशाना बना रहा है।

और पढ़े  साजिश?: अमेरिका-इस्राइल ने अहमदीनेजाद को ईरान की सत्ता सौंपने पर किया था विचार, बड़ा खुलासा

Spread the love
  • Related Posts

    Road Accident: ओडिशा में भीषण सड़क हादसा, बस और ऑटो की भिड़ंत में 6 लोगों की मौत, चार की हालत गंभीर

    Spread the love

    Spread the loveओडिशा के गंजम जिले में शुक्रवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। यहां एक बस और ऑटो रिक्शा के बीच जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में छह…


    Spread the love

    पीओके में मारा गया पुलवामा हमले का गुनहगार हमजा बुरहान, मुजफ्फराबाद में अज्ञात हमलावरों ने गोली मारी

    Spread the love

    Spread the love   पुलवामा हमले के मास्टरमाइंड हमजा बुरहान की पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में अज्ञात बंदूकधारियों ने हत्या कर दी है। यह घटना मुजफ्फराबाद में हुई,…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *