अपहरण कर फिरौती मांगने वाले चार लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार ।

Spread the love

अपहरण कर फिरौती मांगने के मामले में राम मिलन निवासी पूरे हुसैन खां की तरफ से कोतवाली पुलिस को तहरीर मिली थीं। जिसकी विवेचना के दौरान पुलिस ने मुखीबर की सूचना पर कोतवाली अयोध्या के भीखापुर मोड़ के पास से चार लोगों को दबोच लिया गया। मामले का खुलासा करते हुए एसएसपी शैलेष पांडे ने बताया कि पिछले दिनों रामजी समोसा वाले कि दुकान के पास से संजीत उर्फ पवन कुमार का अपहरण कर 10 लाख की फिरौती मांगने वाले संदीप कुमार पुत्र सत्यपाल, दुर्गेश कुमार पुत्र बेचनलाल जिला बस्ती, रघुनंदन वर्मा पुत्र सरजू प्रसाद वर्मा रघुराज नगर टीकरी वजीरगंज गोंडा व श्रेयांश मिश्रा पुत्र विनोद कुमार मिश्रा निवासी थाना बाघराय जिला प्रतापगढ़ को गिरफ्तार कर उनके पास से एक तमंचा 315 बोर के दो जिंदा कारतूस, होण्डा अमेज सफेद कार, एक मोबाइल फोन व अफ़र्हत संजीत कुमार को सही सलामत बरामद कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार सभी अभियुक्तों के विरुद्ध कोतवाली नगर में अपहरण की धारा में मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया।


Spread the love
और पढ़े  मंदिर की पहाड़ी पर हादसा: दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं का रोपवे टूटा, 8 लोग घायल, एक महिला की मौत
  • Related Posts

    अयोध्या: रामनवमी पर उमड़ा आस्था का सैलाब।

    Spread the love

    Spread the love  रामनवमी पर अयोध्या में श्रद्धा का विशाल जनसैलाब उमड़ा।ब्रह्म मुहूर्त से ही लाखों श्रद्धालु सरयू नदी के घाटों पर स्नान के लिए पहुंचे।सरयू स्नान और दान को…


    Spread the love

    अयोध्या- पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने रामलला के दर्शन-पूजन किये, बोले- रामनवमी पर अयोध्या आना मेरा सौभाग्य

    Spread the love

    Spread the love  वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह रामनवमी के अवसर पर अयोध्या पहुंचे, जहां उन्होंने श्रीराम जन्मभूमि में रामलला के दर्शन-पूजन किए। इसके…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *