अतिथि शिक्षकों का तोहफा :10 हजार से ज्यादा अतिथि शिक्षकों के लिए खुशखबरी, 11 फीसदी बढ़ा महंगाई भत्ता

Spread the love

सरकार ने एक जुलाई 2021 से अतिथि शिक्षकों के महंगाई भत्ते में 11 फीसदी की वृद्दि कर दी है।

हरियाणा :-

सरकारी स्कूलों में कार्यरत साढ़े 13 हजार अतिथि शिक्षकों को पहली जुलाई से बढ़ा हुआ वेतन मिलेगा। सरकार ने इन शिक्षकों के महंगाई भत्ते में 11 फीसदी बढ़ोतरी की है। इसे पहली जुलाई 2021 से लागू किया गया है। महंगाई भत्ता बढ़ने से इनके वेतन में इजाफा होगा।
पीजीटी अतिथि शिक्षकों के मानदेय में 4439, टीजीटी एवं भाषा अध्यापकों के मानदेय में 3699 और जेबीटी शिक्षकों के मानदेय में 3205 रुपये की बढ़ोतरी हुई है। स्कूल शिक्षा विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव महावीर सिंह की ओर से महंगाई भत्ता लागू करने का आदेश शुक्रवार को जारी किया गया है। प्रदेश सरकार ने वर्ष 2018 में विधानसभा में विधेयक पारित कर अतिथि शिक्षकों की नौकरी 58 साल तक सुनिश्चित कर दी थी। साथ ही पक्के कर्मचारियों की तर्ज पर साल में दो बार महंगाई भत्ता देने की व्यवस्था की। शिक्षा विभाग ने हर साल पहली जनवरी और पहली जुलाई को अतिथि अध्यापकों के मानदेय में महंगाई भत्ता जोड़ने का निर्देश दिया है। कोविड के कारण इन्हें डीए की तीन किस्त नहीं मिली, इसलिए महंगाई भत्ते में एकमुश्त 11 फीसदी की बढ़ोतरी की गई है।


Spread the love
और पढ़े  हरिद्वार: गंगा की तेज धारा में फंसा कांवड़ियां, जल पुलिस और एसडीआरएफ की संयुक्त टीम ने निकाला सकुशल
  • Related Posts

    विधानसभा उपचुनाव नतीजे- बांकीपुर में दूसरे राउंड में भी प्रशांत किशोर आगे,दतिया में कांग्रेस आगे, मांजलपुर में कौन पीछे?

    Spread the love

    Spread the loveबिहार, मध्य प्रदेश और गुजरात की तीन विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव के नतीजे आज सामने आ जाएंगे। इसमें बिहार की बांकीपुर सीट पर भाजपा, राजद और जनसुराज…


    Spread the love

    2026 सावन सोमवार: आज सावन का पहला सोमवार, जानें पूजा मुहूर्त और शिवलिंग पर क्या चढ़ाना होगा शुभ

    Spread the love

    Spread the loveसावन का पहला सोमवार आज, 3 अगस्त 2026 को है। यह दिन भगवान शिव की पूजा-अर्चना के लिए बेहद शुभ और पवित्र माना जाता है। इस दिन शिवलिंग…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *