अजब गजब- गढ़वाल : कोटद्वार में पुलिस प्रशासन ने की दोपहिया-चौपहिया वाहनों के पार्किंग की अनूठी पहल

Spread the love

शहर में यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन ने एक नई और अनूठी पहल की है।
नगर में दोपहिया और चौपहिया वाहनों के लिए कहीं भी पार्किंग की व्यवस्था नहीं होने के कारण वाहन मालिक कहीं भी सड़क के किनारे आड़े-तिरछे वाहन खड़े कर देते हैं जिससे यातायात में व्यवधान पैदा होता है। पुलिस प्रशासन द्वारा व्यवस्था में बदलाव के लिए प्रयोग के तौर पर एक नई और अनूठी पहल की गई है। इस अनूठी पहल के तहत आज से सभी दोपहिया और चौपहिया वाहन एन.एच.119 पर झंडा चौक से बद्रीनाथ मार्ग पर मालवीय उद्यान तक सड़क के बीचो-बीच खड़े किए गए। पुलिस की इस नई पहल का जहां आसपास के दुकानदारों द्वारा सराहना की जा रही है वहीं कुछ लोग इसका विरोध भी कर रहे हैं। पुलिस प्रशासन की इस अनूठी पहल का आम आदमी पार्टी के कोटदार सेक्टर प्रभारी राजेंद्र जजेडी ने तीव्र विरोध किया है। उन्होंने कोटद्वार जैसे डेढ़ लाख से अधिक की आबादी वाले शहर में पार्किंग की व्यवस्था ना होने को दुर्भाग्यपूर्ण बताया। उन्होंने कहा उत्तराखंड को बने हुए 20 साल हो गए हैं बड़ा दुर्भाग्य है इस प्रदेश का। यहां एक पार्किंग की सुविधा नहीं है। उन्होंने इसके लिए कांग्रेस और भाजपा की सरकारों के साथ ही यूकेडी, बसपा और नगर-निगम को पूरी तरह जिम्मेदार ठहराया है। जजेडी का कहना है कि यह नेशनल हाई-वे पर अतिक्रमण है। हाई-वे पर वाहनों का इस तरह का डिवाइडर कोटद्वार जैसे शहर में पहली बार देखने को मिला है।

और पढ़े  CM धामी से मिले शेफ केशव नेगी, दिल्ली होटल अग्निकांड केस में थे फंसे, सहयोग के लिए जताया आभार

Spread the love
  • Related Posts

    रामनगर- पुलिस-बदमाश मुठभेड़ में 15 मुकदमों का आरोपी चंदन सागर गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

    Spread the love

    Spread the loveरामनगर में मालधन के 64 नंबर गेट के जंगल में देर रात पुलिस और एक बदमाश के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस टीम को देखकर जंगल में छिपे…


    Spread the love

    हल्द्वानी- रकसिया नाले के तेज बहाव में बही बाइक, चालक बाल-बाल बचा, क्षेत्र में दहशत का माहौल

    Spread the love

    Spread the loveहल्द्वानी में लगातार हो रही बारिश के बीच दमुवाढूंगा क्षेत्र का रकसिया नाला उफान पर आ गया। शनिवार रात तेज बहाव में एक बाइक सवार नाले में बह…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *