अखिलेश यादव ने चाचा शिवपाल के साथ सीटाें के बंटवारे से पहले दिया ये खास संदेश ।

Spread the love

विधानसभा चुनाव में कामयाबी के लिए समाजवादी पार्टी का दायरा बढ़ाने में जुटे पार्टी मुखिया अखिलेश यादव ने कार्यकर्ताओं को गुटबाजी छोड़कर एकजुट होने का पैगाम दिया है। सैफई में परिवार सहित दीवाली मनाकर लखनऊ लौटने के दौरान कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर उन्होंने कहा कि समाजवादी कुनबा एक हो रहा है। सरकार बनने वाली है, इसलिए कार्यकर्ता भी एकजुट हो जाएं।
एक दिन पहले ही सैफई में अपने चाचा शिवपाल सिंह यादव से हाथ मिलाने का इशारा दे चुके अखिलेश यादव ने दिवाली के मौके पर कार्यकर्ताओं को उसी तरह का पैगाम भी दिया है। सैफई से पत्नी डिंपल यादव के साथ लखनऊ लौटने के दौरान कन्नौज के ठठिया में एक्सप्रेस-वे पर कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। कार्यकर्ताओं को दीप पर्व की बधाई दी। उनसे बात की। कुछ कार्यकर्ताओं ने जिले से जुड़ी बातें रखीं। इस पर उन्होंने सभी को दो टूक कहा कि त्योहार का मौका है, आपसी गिला-शिकवा छोड़ें। दावा किया कि सरकार अपनी ही पार्टी की बनने वाली है। समाजवादी कुंबा भी एक हो रहा है। ऐसे में मिलजुल कर पार्टी के लिए काम करें। नतीजा अच्छा आएगा। शिवपाल यादव से दूरियां मिटने का इशारा देने के बाद कार्यकर्ताओं से भी एकजुटता का पैगाम देकर अखिलेश ने सभी को चुनाव की तैयारियों पर फोकस करने को कहा।
एक्साइज ड्यूटी कम करने पर उन्होंने चुटकी ली। कहा कि दो दिन पहले उपचुनाव के नतीजों के बाद सरकार को बैकफुट पर आना पड़ा। कहा कि जहां सत्ता है, वहां भी भाजपा के हाथ से सीट चली गई। लोग महंगाई से गुस्से में हैं। कहा कि अब यूपी की जनता भी महंगाई का बदला लेगी। एक्सप्रेस-वे पर अपने नेता से मिलने के लिए बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं का मजमा रहा। यहां जिला प्रवक्ता विजय द्विवेदी ने अखिलेश यादव से मिलकर जिले की स्थिति से अवगत कराया। पूर्व सांसद डिंपल यादव ने भी मौजूद कार्यकर्ताओं से मिलकर उन्हें दीपोत्सव की बधाई दी।

और पढ़े  राज्य में खुला माध्यमिक विद्यालयों में शिक्षक बनने का मौका, 21252 पदों पर होंगी नियुक्तियां, जानिए...

Spread the love
  • Related Posts

    Naukri 2026: UP में 62 हजार सरकारी नौकरियों की तैयारी, TGT-PGT समेत कई भर्तियां जल्द

    Spread the love

    Spread the loveउत्तरप्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग और उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग वर्ष 2026 में भर्तियां करने जा रहे हैं। दिसंबर तक लगभग 62 हजार युवाओं को नौकरी मिलने…


    Spread the love

    बड़ी कार्रवाई: दिल्ली-यूपी-पंजाब में कई ठिकानों पर ED की छापेमारी, 450 करोड़ रुपये के बैंक धोखाधड़ी का मामला

    Spread the love

    Spread the loveप्रवर्तन निदेशालय (ED) ने शुक्रवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए यूपी के बुलंदशहर, दिल्ली और पंजाब में एक साथ कई ठिकानों पर छापा मारा। यह कार्रवाई करीब 450…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *