जुबीन गर्ग- दोबारा होगा जुबीन गर्ग का पोस्टमार्टम, असम के CM हिमंत बिस्वा सरमा ने साझा की जानकारी

Spread the love

 

 

सम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि कुछ लोगों की मांग के बाद जुबीन गर्ग के शव का दूसरा पोस्टमार्टम होगा। मंगलवार को गुवाहाटी के अस्पताल में जुबीन गर्ग का पोस्टमार्टम  किया जाएगा।

असम के सीएम ने रविवार को जांच का आश्वासन भी दिया था
रविवार को सिंगर जुबीन गर्ग का डेथ सर्टिफिकेट सिंगापुर हाइकमिशन द्वारा असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा को भेजा गया था। डेथ सर्टिफिकेट में सिंगर की मौत का कारण भी स्पष्ट लिखा है। इस डेथ सर्टिफिकेट को पाने के बाद भी असम के सीएम ने जुबीन की मौत के मामले में जांच का आश्वासन परिवार को दिया था। एएनआई के अनुसार मीडिया से बात करते हुए असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा, ’ सिंगापुर हाइकमिशन ने जुबीन गर्ग का डेथ सर्टिफिकेट भेजा है, उसमें मौत का कारण डूबना बताया गया है लेकिन यह पोस्टमार्टम रिपोर्ट नहीं है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट अलग है और डेथ सर्टिफिकेट अलग है। हम डॉक्यूमेंट सीआईडी को भेजेंगे। असम सरकार के मुख्य सचिव जल्द से जल्द पोस्टमार्टम रिपोर्ट हासिल करने के लिए सिंगापुर के राजदूत से संपर्क कर रहे हैं।’ अब सोमवार को असम के सीएम ने जुबीन गर्ग के शव के दोबारा पोस्टमार्टम होने की जानकारी साझा की है।
कब और कैसे हुआ सिंगर जुबीन का निधन
19 सितंबर को सिंगापुर में स्कूबा डाइविंग करते हुए सिंगर जुबीन गर्ग का निधन हुआ। सिंगर जुबीन पूर्वोत्तर भारत महोत्सव के लिए सिंगापुर में थे। उनके निधन के बाद महोत्सव के आयोजकों ने एक बयान जारी कर कहा कि स्कूबा डाइविंग के दौरान जुबीन गर्ग को सांस लेने में तकलीफ हुई थी, उन्हें सिंगापुर जनरल अस्पताल ले जाने से पहले सीपीआर दिया गया। लेकिन जुबीन को बचाया नहीं जा सका। जुबीन गर्ग के निधन से असम और संगीत जगत में शोक का माहौल है।

Spread the love
और पढ़े  LPG- गैस बुकिंग पर एक और अपडेट, कोटे से अधिक सिलिंडर के लिए देनी होगी ये जानकारी, क्या है नया नियम?
  • Related Posts

    राजस्थान बोर्ड 10th Result 2026- 10वीं कक्षा के नतीजे जारी, 94.23 % रहा परिणाम,10वीं का रिजल्ट 94.23 प्रतिशत,यहां करें चेक

    Spread the love

    Spread the loveराजस्थान बोर्ड के 10वीं कक्षा का रिजल्ट जारी राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने दसवीं कक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। रिजल्ट जारी होते ही छात्र-छात्राओं के चेहरे…


    Spread the love

    आज विश्व टीबी दिवस 2026- क्यों मनाया जाता है विश्व टीबी दिवस? जानें इस साल की थीम

    Spread the love

    Spread the loveहर साल 24 मार्च को विश्वभर में टीबी दिवस मनाया जाता है। यह दिन वैश्विक स्तर पर तपेदिक यानी टीबी के खिलाफ जागरूकता फैलाने, इसके खतरों के बारे…


    Spread the love