Zubeen गर्ग: SC में याचिका दायर कर CBI या NIA जांच की मांग, सिंगापुर ने भारत को सौंपी पोस्टमार्टम रिपोर्ट

Spread the love

 

गायक जुबीन गर्ग के निधन के बाद से ही उनकी मौत की जांच की जा रही है। इस मामले मे आए दिन बड़ी अपडेट आ रही है। अब एक जानकारी सामने आई है कि सिंगापुर पुलिस बल ने दिवंगत गायक की पोस्टमार्टम रिपोर्ट और उनके निधन से संबंधित प्रारंभिक निष्कर्षों की एक कॉपी भारतीय उच्चायोग को भेज दी है। बताया गया कि भारत की तरफ से इसकी मांग की गई थी।  इसके अलावा सिंगापुर पुलिस ने जनता को सलाह दी कि वे गायक के सम्मान में, उनकी मृत्यु की परिस्थितियों से संबंधित कोई भी वीडियो या चित्र साझा न करें।

श्यामकानु महंत ने जुबीन मौत मामले की जांच CBI को देने की मांग की
असम पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए NEIF के आयोजक श्यामकानु महंत ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर कर मामले की जांच राज्य सीआईडी, सीबीआई या एनआईए जैसी किसी केंद्रीय एजेंसी को सौंपने की मांग की है। इस याचिका में आरोप लगाया गया है कि श्यामकानु महंत जो जानबूझकर इस केस में फंसाया गया है। साथ ही याचिका में कहा गया है वह 19-21 सितंबर को सिंगापुर में होने वाले तीन दिवसीय सांस्कृतिक उत्सव के आयोजन में व्यस्त थे और गर्ग की मृत्यु के समय घटनास्थल पर मौजूद नहीं थे। गायक से महंत की आखिरी मुलाकात 17 सितंबर को हुई थी, जो घटना से दो दिन पहले थी।
दो और लोगों को भेजा गया हिरासत में
पुलिस ने बताया कि शेखर ज्योति गोस्वामी और गायिका अमृतप्रभा महंत को कई दिनों की पूछताछ के बाद शाम को गिरफ्तार किया गया। उन पर भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया। असम पुलिस की सीआईडी के विशेष डीजीपी मुन्ना प्रसाद गुप्ता ने मीडिया को बताया कि उनसे पूछताछ जारी है। साथ ही असम की अदालत ने सिंगर की मौत के मामले में बैंड के सदस्यों शेखरज्योति और अमृतप्रभा महंत को 14 दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया।
कब हुआ था निधन?
जुबीन गर्ग की 19 सितंबर को सिंगापुर में समुद्र में तैरते वक्त रहस्यमय तरीके से मौत हो गई थी। इस खबर ने सभी को चौंका दिया था।

Spread the love
और पढ़े  Gold-Silver- चांदी की कीमतों में ₹3000 का उछाल, सोना ₹1.57 लाख पर पहुंचा
  • Related Posts

    दुलारचंद यादव हत्याकांड में अनंत सिंह को बेल मिली,, जल्द ही जेल से होंगे रिहा

    Spread the love

    Spread the loveमोकामा के विधायक अनंत सिंह को पटना हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिली है। उन्हें चर्चित दुलारचंद यादव हत्या मामले में जमानत दे दी गई है। अदालत ने सुनवाई…


    Spread the love

    राजस्थान बोर्ड 10वीं रिजल्ट अपडेट- आज शाम तक घोषित होगी तारीख और समय

    Spread the love

    Spread the loveराजस्थान बोर्ड 10वीं के लाखों छात्रों का इंतजार अब खत्म होने वाला है। राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने अपने एक्स पर कहा है कि आज शाम को रिजल्ट…


    Spread the love