दिल दहलाने वाली वारदात- 3 बच्चों का पिता ने घोंटा गला, फिर की खुदकुशी,मरने से पहले बताया दर्द..

Spread the love

 

 

रीदाबाद के धौज थाना इलाके के नेकपुर गांव में तीन बच्चों का 32 साल के कर्मवीर ने गला घोंट दिया। तीनों को मरा समझकर कर्मवीर ने खुद भी फंदे से लटक आत्महत्या कर ली। शुक्रवार अल-सुबह लगभग 5 बजे परिवार के अन्य लोगों ने सभी को देखा तो 8 साल के निशांत व 6 साल की सृष्टि की सांसे चल रही थी। उन्हें तुरंत गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं, कर्मवीर और 10 साल की छवि की मौत के चलते उनके शवों को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवाया। वहीं, इलाज के दौरान सृष्टि की भी मौत हो गई है। बच्चों का गला घोंटने और खुद आत्महत्या करने से पहले कर्मवीर ने वीडियो बनाई जिसमें पत्नी, उसकी बहनों व भाई को जिम्मेदार ठहराया।

पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि कर्मवीर का अपनी पत्नी चंचल से विवाद चल रहा था। शुरुआती जांच में पता चला है कि घरेलू कलह के चलते उसने ये कदम उठाया। मृतक की पत्नी चंचल से संपर्क करने का प्रयास टीम कर रही है। परिवार के बयान लेकर आगे कार्रवाई की जाएगी।

नेकपुर गांव निवासी 32 साल का कर्मवीर पत्नी चंचल व तीन बच्चों के साथ रहता था। पत्नी चंचल से बीते कई महीनों से उसका विवाद चल रहा था। पत्नी अक्सर मायके चली जाती थी और कभी यहां आ जाती थी। शुक्रवार सुबह कर्मवीर के परिवार के अन्य लोग लगभग 5 बजे उसके घर आए तो उसे फंदे के सहारे लटका पाया। तीनों बच्चे छवि 10 साल, निशांत 8 साल, सृष्टि 6 साल भी बेसुध पड़े थे। सभी को तुरंत निजी अस्पताल पहुंचाया गया। जहां निशांत व सृष्टि का गंभीर हालत में आईसीयू में इलाज शुरू किया गया। वहीं कर्मवीर व छवि को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। वहीं, इलाज के दौरान सृष्टि ने भी दम तोड़ दिया है।

और पढ़े  अमेरिका के अलास्का में चार्टर विमान दुर्घटनाग्रस्त, दो पायलटों समेत 8 लोग लापता

शुक्रवार सुबह लगभग साढ़े 6 बजे नेकपुर गांव के सरपंच के जरिए पुलिस को मामले की सूचना मिली। धौज थाना से पुलिस टीम मौके पर व अस्पताल पहुंची। यहां से कर्मवीर व छवि के शवों को मोर्चरी पहुंचाया गया। शुरुआती जांच में पता चला कि कर्मवीर ने अल-सुबह तीनों बच्चों का रस्सी से गला घोंट दिया। उसे लगा कि बच्चे मर गए हैं तो खुद भी फांसी के फंदे पर लटक जान दे दी।


Spread the love
  • Related Posts

    9/11 आतंकी हमला: मास्टरमाइंड के खिलाफ अमेरिका में कब से चलेगा मुकदमा? क्यूबा जेल में बंद है खालिद शेख मोहम्मद

    Spread the love

    Spread the loveएक अमेरिकी मिलिट्री जज ने 9 सितंबर 2001 के आतंकी हमले के मास्टरमाइंड खालिद शेख मोहम्मद और तीन अन्य लोगों के खिलाफ ट्रायल के लिए जून 2028 की…


    Spread the love

    नेपाल बाढ़- नेपाल में अब तक 162 की मौत, 750+ लापता,चीनी मीडिया का दावा- तिब्बत में भी 558 लोग लापता

    Spread the love

    Spread the loveनेपाल में बुधवार को आई भयंकर त्रासदी में मृतकों का आंकड़ा 150 के पार पहुंच गया है। तिब्बत सीमा पर अचानक आई बाढ़ अपने रास्ते में सबकुछ बहाकर…


    Spread the love