कुत्ते के काटने के बाद बदला युवक का व्यवहार, लोगों पर झपटा, पड़ोसियों ने हाथ-पैर बांध पहुंचाया अस्पताल

Spread the love

रीदाबाद जिले में रेबीज के संदिग्ध मामलों ने स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा दी है। शुक्रवार को सराय ख्वाजा क्षेत्र में एक युवक का व्यवहार अचानक असामान्य हो गया। उसने आसपास मौजूद कई लोगों पर हमला कर उन्हें काट लिया। युवक के अकेले रहने के कारण पड़ोसियों ने किसी तरह उसे काबू किया, हाथ-पैर बांधे और निजी एंबुलेंस से बीके नागरिक अस्पताल पहुंचाया।

प्राथमिक उपचार और जांच के बाद डॉक्टरों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए दिल्ली रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार युवक की पहचान साहिल के रूप में हुई है। स्थानीय लोगों ने बताया कि वह अकेला रहता है। कुछ समय पहले उसे एक कुत्ते ने काटा था। शुक्रवार को उसका व्यवहार अचानक बदल गया और वह आसपास मौजूद लोगों पर झपटने लगा।
इस दौरान उसने कई लोगों को काट लिया, जिससे इलाके में अफरातफरी मच गई।  वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ. विकास गोयल ने बताया, मामला संज्ञान में आया है। मरीज की स्थिति का आकलन किया गया। प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए उसे दिल्ली रेफर किया गया है।

Spread the love
और पढ़े  महिला आरक्षण विधेयक को अकाली दल का समर्थन: शिअद ने केंद्र से की ये मांग
  • Related Posts

    जनगणना में पूछे जाएंगे कौन से 40 सवाल?,जाति क्या, कोविड टीका कहां लगवाया?, गृह मंत्रालय ने जारी की सूची

    Spread the love

    Spread the loveकेंद्र सरकार ने जनगणना 2027 के दौरान जनसंख्या की गणना के चरण में पूछे जाने वाले 40 सवालों की सूची जारी कर दी है। सरकारी आदेश के मुताबिक,…


    Spread the love

    चीन को अमेरिकी टैरिफ से बचने में मदद कर रहे भारत समेत 40 देश, अमेरिका ने लगाया गंभीर आरोप

    Spread the love

    Spread the loveडोनाल्ड ट्रंप प्रशासन ने भारत, कनाडा और यूरोपीय संघ समेत अमेरिका के 40 से ज्यादा व्यापारिक साझेदारों की पहचान की है। इन पर आरोप है कि वे एक ‘शैडो…


    Spread the love