टिहरी गढ़वाल: थत्यूड़-मसूरी रोड पर कार दुर्घटनाग्रस्त, शादी समारोह से लौट रहे योग शिक्षक की मौत

 

थत्यूड़ तहसील के अंतर्गत थत्यूड़–मसूरी–देहरादून मोटर मार्ग पर सटागाड़ के निकट देर रात एक कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में कार सवार अमित पवार (32 वर्ष), पुत्र सबल सिंह पवार, निवासी ग्राम अलमस की मौके पर ही मौत हो गई।

अमित पंवार अलमस गांव से ओडारसू गांव में एक शादी समारोह में गए थे। देर रात वह वापस अपने गांव लौट रहे थे, तभी लगभग 4 किलोमीटर दूर सटागाड़ के पास उनकी कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई।

 

दुर्घटना का पता सुबह तब चला जब बाजार क्षेत्र से कुछ स्थानीय लोग मॉर्निंग वॉक पर निकले। उन्होंने हादसे की सूचना थाना थत्यूड़ पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और 108 एंबुलेंस सेवा की मदद से अमित पवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र थत्यूड़ पहुंचाया।

थानाध्यक्ष महावीर रावत ने बताया कि मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई है। शव का पोस्टमार्टम सिविल अस्पताल मसूरी में किया जाएगा।
अमित पवार मसूरी के प्रसिद्ध सेंट जॉर्ज स्कूल में योग शिक्षक के रूप में कार्यरत थे और परिवार के इकलौते कमाऊ सदस्य थे। दुर्घटना की खबर मिलते ही परिवार में मातम छा गया। माता-पिता अपने इकलौते बेटे की मौत से गहरे सदमे में हैं।

और पढ़े  जाम से हाहाकार: नैनीताल की बिगाड़ी यातायात व्यवस्था, डायवर्ट रूट से ज्योलीकोट पहुंचे पर्यटकों ने दिया धरना
  • Related Posts

    तीन लोगों को हत्या: जिस घर में चल रही थी दिवाली की तैयारी, वहां बह रहा आंसुओं का सैलाब

    रायपुर के विष्णुलोक कॉलोनी में जिस घर में दिवाली की तैयारियां चल रही थीं, वहां अब मातम पसरा है। जिस घर को त्योहार से पहले सजाने-संवारने में कपूर दंपती जुटा…

    भांजे ने दो मामा के साथ की ठगी: निवेश के नाम पर लगाया 1.65 करोड़ का चूना, पॉवर ऑफ अटॉर्नी भी बेची

    भांजे ने अपने दो मामा से निवेश के नाम पर 1.65 करोड़ रुपये ठग लिए। जब पीड़ितों ने अपना हिसाब मांगा तो टाल मटोल करने लगा। इस बीच पता यह…