अयोध्या: चैत्र नवरात्र व रामनवमी को लेकर आज से ट्रैफिक डायवर्जन

अयोध्या: चैत्र नवरात्र व रामनवमी को लेकर आज से ट्रैफिक डायवर्जन

जिले में बुधवार से शुरू हो रहे चैत्र नवरात्र व रामनवमी को लेकर यातायात पुलिस ने अयोध्या धाम में बुधवार सुबह से ट्रैफिक डायवर्जन लागू किया है। यातायात निरीक्षक अभिमन्यु शुक्ला के अनुसार उक्त डायवर्जन 22 मार्च की प्रात: 6 बजे से 27 मार्च को सुबह 11 बजे तक या भीड़ की स्थिति के अनुसार लागू रहेगा। इसके तहत रामनवमी तक अयोध्या मेला क्षेत्र में चार पहिया वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा।

गुप्ता होटल से टेढ़ी बाजार की तरफ मार्ग प्रतिबन्धित रहेगा। उक्त मार्ग के स्थानीय निवासी गुप्ता होटल से गैस गोदाम होते हुए परिक्रमा मार्ग और बड़ी बुआ रेलवे क्राॅसिंग से महोबरा होते हुए परिक्रमा मार्ग से जायेंगे। विद्याकुण्ड से रायगंज जैन मन्दिर की तरफ मार्ग प्रतिबन्धित रहेगा।

उक्त मार्ग के स्थानीय निवासी आशिफबाग से परिक्रमा मार्ग होकर बूथ नंबर 4 से बाईपास से जाएंगे। साकेत पेट्रोल पम्प बैरियर से नयाघाट की तरफ मार्ग प्रतिबन्धित रहेगा। उक्त मार्ग के स्थानीय निवासी बाईपास से अपने गंतव्य को जाएंगे।

लकड़मंड़ी चौराहा से पुराना सरयू पुल नयाघाट की तरफ मार्ग प्रतिबन्धित रहेगा। लकड़मंड़ी चौराहा से फोरलेन बाईपास की तरफ से जाएंगे। बालूघाट चौराहा से रामघाट चौराहे की तरफ मार्ग प्रतिबन्धित रहेगा। उक्त मार्ग के स्थानीय निवासी बूथ नंबर 4 से साथी तिराहा होते हुए जाएंगे। संवाद

और पढ़े  लखीमपुर खीरी: घर के पास पड़ा मिला रिटायर्ड दरोगा का शव, रात में पुत्र ने पीटा था
  • Related Posts

    बुलंदशहर में भीषण सड़क हादसा: दिल्ली-बदायूं हाईवे पर ईको पेड़ से टकराई, 5 लोगों की मौत, तीन घायल

    दिल्ली-बदायूं हाईवे पर नरोरा थाना क्षेत्र के रतनपुर खेड़िया गांव के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। कासगंज से बेलोन दर्शन के लिए जा रही एक ईको गाड़ी असंतुलित…

    मंत्री रेखा आर्या के पति का बड़ा आरोप: भ्रष्टाचार से 210 करोड़ की कथित अवैध संपत्ति अर्जित की, जांच की मांग की

    उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य और उनके पति बरेली निवासी भाजपा नेता पप्पू गिरधारी के बीच आरोप-प्रत्यारोप तेज हो गए हैं। मंत्री की ओर से लगाए गए आरोपों के…