सीएम Yogi: आज नवरात्र के दिन मुख्यमंत्री योगी ने देवीपाटन मंदिर में की पूजा, महिला सशक्तिकरण रैली को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

सीएम Yogi: आज नवरात्र के दिन मुख्यमंत्री योगी ने देवीपाटन मंदिर में की पूजा, महिला सशक्तिकरण रैली को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

योगी सरकार 2.0 के एक वर्ष पूर्ण होने पर बुधवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को तुलसीपुर स्थित देवी पाटन मंदिर परिसर से पुलिस कर्मियों की महिला सशक्तिकरण रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इससे पहले मुख्यमंत्री ने चैत्र नवरात्र के पहले दिन शक्तिपीठ में मां पाटेश्वरी का विधि विधान से पूजन किया। मां की स्तुति करने के साथ ही दुर्गा सप्तशती का पाठ किया। उन्होंने गोशाला पहुंचकर गोसेवा की साथ ही मुख्यमंत्री ने मेला परिसर का निरीक्षण कर अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

महिला सशक्तिकरण रैली दो भागों में निकाली जा रही है। पहली विंध्याचल धाम व दूसरी देवी पाटन मंदिर से। देवी पाटन मंदिर से निकली रैली बुधवार को बलरामपुर में भ्रमण करेगी। 23 मार्च को गोंडा होते हुए अयोध्या पहुंच कर रात्रि विश्राम करेगी।

24 मार्च को लखनऊ, 25 को कानपुर नगर, 26 को हमीरपुर, 27 को उरई-जालौन, 28 को झांसी व 29 को ललितपुर में रात्रि विश्राम करेगी। रैली में 15 से 20 दो पहिया वाहनों से महिला पुलिसकर्मी शामिल होंगी। इसके माध्यम से महिला सशक्तिकरण को लेकर किए जा रहे प्रयासों के बारे में आम लोगों को बताया जाएगा।

और पढ़े  UP- कैबिनेट के 23 प्रस्ताव पास, इस क्षेत्र में 90% तक मिली छूट, परिवहन टेस्टिंग सेंटरों में नई व्यवस्था लागू
  • Related Posts

    स्कूल वाहनों की सुरक्षा पर HC सख्त:- DM और मुख्य सचिव को दिया ये आदेश, एक माह में मांगी अनुपालन रिपोर्ट

    हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने प्रदेश के स्कूलों में बच्चों की परिवहन सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए महत्वपूर्ण निर्देश दिए हैं। न्यायालय ने मुख्य सचिव को जिला स्कूल वाहन सुरक्षा…

    UP में जमीन से बेदखल होने के डर में किसान,जमीन से बेदखल होने के भय में तराई के किसान, पीढ़ियों से खेती कर रहे सिखों का…

    उत्तराखंड बॉर्डर से लखीमपुर खीरी तक फैले तराई के विशाल कृषि क्षेत्र में इन दिनों गहरी बेचैनी है। देश का बंटवारा, 84 के दंगे और आतंकवाद का दौर सह चुके…