Ayodhya: 30 मार्च को मनाया जाएगा श्रीरामजन्मोत्सव,बधाई गान से गूंजेगा गर्भगृह,उस दिन रामलला को लगाया जायेगा 56 भोग

Ayodhya: 30 मार्च को मनाया जाएगा श्रीरामजन्मोत्सव,बधाई गान से गूंजेगा गर्भगृह,उस दिन रामलला को लगाया जायेगा 56 भोग

श्रीरामजन्मोत्सव का मुख्य पर्व 30 मार्च को मनाया जाएगा। इस दिन अस्थायी गर्भगृह को भव्यता प्रदान की जाएगी। रामलला को 56 भोग लगेगा, गर्भगृह में बधाई गान गूंजेगा। जन्मोत्सव पर रामलला सोने का मुकुट धारण कर, भक्तों को रत्नजड़ित पीले वस्त्र में दर्शन देंगे। जन्मोत्सव कार्यक्रम के लाइव प्रसारण की भी योजना है। राममंदिर निर्माण के चलते रामनवमी का उत्साह इस बार कई गुना बढ़ गया है। माना जा रहा है कि राम जन्मोत्सव के पर्व पर 29 व 30 मार्च को रामनगरी में 30 से 40 लाख भक्त आ सकते हैं। ऐसे में रामभक्तों को बेेहतर सुविधाएं देने का खाका ट्रस्ट के साथ जिला प्रशासन तैयार कर रहा है। पहली बार रामनवमी पर श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की ओर से नौ दिवसीय खेलकूद एवं सांस्कृतिक समारोह का भी आयोजन किया जा रहा है। अस्थाई गर्भगृह में 27 मार्च से बधाई गान का भी गूंजने लगेगा।

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के सदस्य डॉ.अनिल मिश्र ने बताया कि निर्माणाधीन गर्भगृह स्थल को भी सजाने की योजना है। भक्तों के लिए विशेष सुविधाएं मुहैया कराने की कोशिश है। दर्शन मार्ग के पास ही अमावां मंदिर के पास भक्तों को निशुल्क लॉकर की सुविधा मिलेगी।

दर्शन मार्ग पर लगी एलईडी से जन्मोत्सव कार्यक्रमों का दिन भर लाइव प्रसारण किया जाएगा। उन्होंने बताया कि वैसे तो रामलला के दर्शन की अवधि पहले ही बढ़ायी जा चुकी है। भीड़ बढ़ने की स्थिति में समय और बढ़ाया जा सकता है। रामलला के जन्मोत्सव आरती में भी सीमित संध्या में साधु-संत व भक्तों को शामिल करने की योजना है। श्रीरामजन्मभूमि के मुख्य अर्चक आचार्य सत्येंद्र दास ने बताया कि जन्मोत्सव पर सुबह रामलला का पंचामृत व इत्र से अभिषेक किया जाएगा। इसके बाद उन्हें नवीन वस्त्र धारण कराया जाएगा। शुभ मानी जाने वाली रत्नजड़ित पीले रंग की पोशाक रामलला को धारण कराई जाएगी। वहीं संगीतज्ञों द्वारा बधाई गान की प्रस्तुति की जाएगी।
रामलला का दर्शन मार्ग भी फूलों से सजाया जाएगा। इसके लिये पांच क्विंटल फूलों की व्यवस्था कराई जाएगी। जिससे रामलला की झांकी सजेगी। इसके अलावा पूरे परिसर को आधुनिक लाइटों से रोशन करने की योजना है। गर्भगृह के समक्ष शुभता के प्रतीकों से सजी रंगोली आकर्षण बढ़ाएगी। दर्शनमार्ग पर लाल कारपेट भी बिछाए जाने की तैयारी चल रही है।

और पढ़े  UP: आजम खां के बाद अब परिजन पर कसेगा ईडी का शिकंजा! मनी लॉन्ड्रिंग में ट्रस्ट भी हुआ शामिल, ये हैं पदाधिकारी
  • Related Posts

    नोएडा पीएनबी घोटाला: दिवाली से पहले बैंक प्रबंधन ने 50 खाताधारकों को लौटाए 22 करोड़, अब ब्याज का इंतजार

    पाई-1 के ऐच्छर गांव स्थित पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) की शाखा में खाताधारकों की जमा पूंजी में हेरफेर के मामले में बैंक प्रबंधन ने दिवाली से पहले रकम लौटानी शुरू…

    UP- कर्मचारियों को 30 दिन का बोनस, अधिकतम 6908 रुपये मिलेंगे, 75% रकम जीपीएफ में होगी, जानें कौन होगा पात्र

    प्रदेश सरकार ने राज्य के लाखों कर्मचारियों को बड़ा तोहफा देते हुए वर्ष 2025-2026 के लिए 30 दिन के तदर्थ बोनस के भुगतान को मंजूरी दे दी है। राज्यपाल की…