यमुना से तबाही- यमुना मचा रही मथुरा-वृंदावन में तबाही..बांके बिहारी मंदिर मार्ग हुआ जलमग्न..

Spread the love

 

मुना का जलस्तर बढ़ने से मथुरा और वृंदावन में घर डूबते जा रहे हैं। वृंदावन में बांके बिहारी मंदिर मार्ग पर पानी पहुंच गया है। वहीं मथुरा के अयोध्या नगर में हुए जलभराव से एक मकान गिर गया। गनीमत ये रही कि इस हादसे में परिवार के लोग बाल-बाल बच गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। प्रशासन ने  लोगों से सतर्क रहने की अपील की है।

 

बांकेबिहारी मंदिर जाने वाले  मार्ग में भी यमुना का पानी पहुंच गया है। दाऊजी तिराहे तक सड़कें जलमग्न हो गई हैं। इस वजह से यहां के दुकानदारों को काफी परेशानी हो रही है। वहीं मथुरा के लक्ष्मी नगर के अयोध्या नगर में रविवार को बाढ़ का पानी भरने से एक मकान गिर गया। घर में मौजूद लोगों ने जैसे-तैसे भाग कर अपनी जान बचाई। पीड़ित का कहना है कि रविवार रात को उनके मकान के चारों ओर पानी भर गया। इसके बाद उनके मकान की दीवार दरकने लगीं और फर्श भी धंसने लगे। फिर थोड़ी देर बाद मकान के पिछले हिस्से की दीवार गिर गई और दोनों कमरे धराशायी हो गए।

 

एक मंजिल तक भरा पानी 
लक्ष्मी नगर के ईसापुर में एक मंजिल तक पानी भरने के बाद बाढ़ प्रभावित लोग रेलवे ट्रैक को पार करके सुरक्षित स्थान पर जा रहे हैं। सोमवार दोपहर 1:00 बजे दर्जनों लोग घर छोड़कर सुरक्षित स्थानों पर जा रहे थे, इसी दौरान हाथरस की तरफ से तेज रफ्तार ट्रेन आ गई। लोगों ने जैसे तैसे रेलवे ट्रैक से भाग कर अपनी अपनी जान बचाई। वहीं रेलवे ट्रैक के पास  एसडीएम महावन कुर्सी पर बैठी रहीं। उन्होंने न लोगों को रोका और न ही खुद वहां से हटीं। लोगों ने तेज आवाज से चिल्लाना शुरू किया, इसके बाद सब तितर बितर हुए।

और पढ़े  UP में अंतिम मतदाता सूची जारी: SIR के बाद 2 करोड़ मतदाताओं के नाम कटे, कुल वोटर 13.39 करोड़

Spread the love
  • Related Posts

    एक दुल्हन को लेने आ गए दो दूल्हे- बैंक्वेट हॉल के बाहर हो गया माहौल तनावपूर्ण, पुलिस आई तब जाकर हुआ ये फैसला

    Spread the love

    Spread the love   यूपी के अमरोहा शहर में रविवार को एक शादी समारोह उस वक्त चर्चा का विषय बन गया, जब एक ही दुल्हन के लिए दो अलग-अलग बरातें…


    Spread the love

    UP- अधिवक्ता का कत्ल: इस विवाद में हुई अधिवक्ता राजीव की हत्या, मिलकर तैयार की स्क्रिप्ट

    Spread the love

    Spread the loveयूपी के मिर्जापुर में पूर्व प्रधान व अधिवक्ता राजीव सिंह उर्फ रिंकू की शनिवार को दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या करने के दूसरे आरोपी की पहचान लंका पहड़ी निवासी…


    Spread the love