संसद का शीतकालीन सत्र- संसद में SIR पर हंगामा जारी, BJP बोली- ये बिहार हार का विलाप

Spread the love

संसद के शीतकालीन सत्र का आज दूसरा दिन है। लोकसभा में शीत सत्र का पहला दिन एसआईआर के मुद्दे पर हंगामे की भेंट चढ़ गया था। दूसरे दिन भी विपक्ष की नारेबाजी जारी है। कांग्रेस और कई विपक्षी सांसदों ने एसआईआर पर चर्चा के लिए स्थगन प्रस्ताव दिया है।

 

लोकसभा की कार्यवाही फिर शुरू

लोकसभा की कार्यवाही फिर शुरू हुई, लेकिन विपक्ष का हंगामा जारी रहा। जिसके बाद सदन की कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित कर दिया गया।

राज्यसभा की कार्यवाही स्थगित

राज्यसभा की कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित। विपक्ष के हंगामे के चलते सदन की कार्यवाही स्थगित कर दी गई।

‘ये बिहार में हार का विलाप’

भाजपा सांसद दिनेश शर्मा ने SIR पर विपक्ष के विरोध पर कहा, ‘ये SIR पर विरोध प्रदर्शन नहीं है ये बिहार में हार का विलाप दर्शन है। ये कांग्रेस का विलाप है और राजद तथा टीएमसी का विलाप है क्योंकि पहले बिहार को जीता है और अब बंगाल की बारी है तो बंगाल की जो बारी है उससे टीएमसी विचलित हैं। तमिलनाडु में डीएमके अपनी वास्तविकता और लोकप्रियता खो रहा है कांग्रेस पूरे देश में क्षेत्रीय पार्टियों से भी नीचे आ गई है। तो ये हताश लोगों का समूह बन गया है जो बहस नहीं नाटक करना चाहता है।’

कांग्रेस सांसद का विवादित बयान

संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू के बयान ‘विपक्ष सदन को न चलने देने के बहाने ढूंढता है’ पर कांग्रेस सांसद रेणुका चौधरी ने कहा, ‘अरे तुम नालायक हो तो हम क्या करें, तुमको चलाना नहीं आता तो हम क्या करें? हम मुद्दा भी ना उठाएं?…हम सांसद हैं और लोगों की आवाज उठाना हमारा कर्तव्य है।’

और पढ़े  स्वतंत्रता दिवस- जानें..इस बार कौन सा स्वतंत्रता दिवस मना रहा है देश,79वां या 80वां ?

Spread the love
  • Related Posts

    Market Update: भारतीय शेयर बाजार में गिरावट जारी, सेंसेक्स 278 अंक टूटा, निफ्टी 77450 पर पहुंचा

    Spread the love

    Spread the loveभारतीय शेयर बाजार में मंगलवार को शुरुआती कारोबार में भारी गिरावट दर्ज की गई। सेंसेक्स 278.32 अंक गिरकर 77,450.64 पर पहुंच गया। वहीं, निफ्टी में भी 57.65 अंक…


    Spread the love

    BJP की नई टीम: अमित मालवीय की जगह दीपक म्हस्के बने सोशल मीडिया प्रमुख, पार्टी ने 11 साल बाद किया बदलाव

    Spread the love

    Spread the loveभारतीय जनता पार्टी ने राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के नेतृत्व में सोमवार को अपनी नई राष्ट्रीय टीम का एलान कर दिया। संगठन में हुए इस फेरबदल में डिजिटल…


    Spread the love