मसूरी: 24 से होगा विंटर लाइन कार्निवाल, स्टार नाइट में उत्तराखंड-हिमाचल के लोक कलाकार बांधेंगे समां

Spread the love

 

सूरी शहर में बुधवार से विंटर लाइन कार्निवाल की धूम रहेगी। 29 दिसंबर तक चलने वाले इस कार्यक्रम में उत्तराखंड और हिमाचल के दिग्गज लोक कलाकार प्रस्तुति से समां बांधेंगे। विंटर लाइन कार्निवाल का एसडीएम और पालिकाध्यक्ष ने ब्रोशर जारी कर दिया है।

सोमवार को कचहरी में एसडीएम राहुल आनंद, पालिकाध्यक्ष मीरा सकलानी और सांस्कृतिक कार्यक्रम के संयोजक राजेंद्र रावत ने बताया कि प्रथम दिन सर्वे मैदान से लाइब्रेरी चौक तक सांस्कृतिक शोभायात्रा निकाली जाएगी। आईटीबीपी बैंड प्रस्तुति देगा। रात को गढ़वाल टैरेस में स्टार गेजिंग, टाउनहॉल में मांगलगीत होंगे। इंद्रमणि बडोनी पर बनी डॉक्यूमेंट्री फिल्म दिखाई जाएगी। राजेंद्र सिंह रावत, बलदेव राणा प्रस्तुति देंगे। दूसरे दिन नेचर फोटोग्राफी प्रतियोगिता, ट्रैकिंग, बर्ड वॉचिंग सहित अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे।

 

इसके अलावा विभिन्न दिनाें में करिश्मा शाह, रुहान भारद्वाज, रश्मी सिंह, अफजाल मंगलौरी, रेशमा शाह, मीना राणा, गजेन्द्र राणा, सौरभ मैठाणी, सन्नी दयाल, विक्की चौहान, त्रिलोक चौहान, जितेन्द्र पंवार, किशन महिपाल, रजनीकांत, विवेक नौटियाल, शिवांगी नेगी, पंकज नेगी, निखिल डीसुजा सहित अन्य कलाकार प्रस्तुति देंगे। एसडीएम ने कहा कि स्टार नाइट कार्यक्रम टाउनहॉल में होंगे। व्यवस्था के लिए पुलिस से अतिरिक्त फोर्स की मांग की गई है।


Spread the love
और पढ़े  उत्तराखंड- साल का पहला चंद्रग्रहण 3 मार्च को, नौ घंटे पहले ही लग जाएगा सूतक काल, मंदिरों के कपाट रहेंगे बंद
  • Related Posts

    होली: रंग और उमंग में डूबा उत्तराखंड, गली-गली उल्लास, होल्यारों ने बढ़ाई रौनक

    Spread the love

    Spread the loveउत्तराखंड में होली का उत्सव पहाड़ से लेकर मैदान तक पूरे उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। सुबह से ही होली का जश्न शुरू हो गया। कहीं…


    Spread the love

    उत्तराखंड चुनाव 2027- BJP अध्यक्ष बोले-अनावश्यक दावेदारी से विवाद की स्थिति पैदा न करें दायित्वधारी

    Spread the love

    Spread the love   उत्तराखंड भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि दायित्वधारी आगामी विधानसभा चुनाव के लिए अनावश्यक दावेदारी से विवाद की स्थिति पैदा न करें। पार्टी को…


    Spread the love