मसूरी: 24 से होगा विंटर लाइन कार्निवाल, स्टार नाइट में उत्तराखंड-हिमाचल के लोक कलाकार बांधेंगे समां

 

मसूरी शहर में बुधवार से विंटर लाइन कार्निवाल की धूम रहेगी। 29 दिसंबर तक चलने वाले इस कार्यक्रम में उत्तराखंड और हिमाचल के दिग्गज लोक कलाकार प्रस्तुति से समां बांधेंगे। विंटर लाइन कार्निवाल का एसडीएम और पालिकाध्यक्ष ने ब्रोशर जारी कर दिया है।

सोमवार को कचहरी में एसडीएम राहुल आनंद, पालिकाध्यक्ष मीरा सकलानी और सांस्कृतिक कार्यक्रम के संयोजक राजेंद्र रावत ने बताया कि प्रथम दिन सर्वे मैदान से लाइब्रेरी चौक तक सांस्कृतिक शोभायात्रा निकाली जाएगी। आईटीबीपी बैंड प्रस्तुति देगा। रात को गढ़वाल टैरेस में स्टार गेजिंग, टाउनहॉल में मांगलगीत होंगे। इंद्रमणि बडोनी पर बनी डॉक्यूमेंट्री फिल्म दिखाई जाएगी। राजेंद्र सिंह रावत, बलदेव राणा प्रस्तुति देंगे। दूसरे दिन नेचर फोटोग्राफी प्रतियोगिता, ट्रैकिंग, बर्ड वॉचिंग सहित अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे।

 

इसके अलावा विभिन्न दिनाें में करिश्मा शाह, रुहान भारद्वाज, रश्मी सिंह, अफजाल मंगलौरी, रेशमा शाह, मीना राणा, गजेन्द्र राणा, सौरभ मैठाणी, सन्नी दयाल, विक्की चौहान, त्रिलोक चौहान, जितेन्द्र पंवार, किशन महिपाल, रजनीकांत, विवेक नौटियाल, शिवांगी नेगी, पंकज नेगी, निखिल डीसुजा सहित अन्य कलाकार प्रस्तुति देंगे। एसडीएम ने कहा कि स्टार नाइट कार्यक्रम टाउनहॉल में होंगे। व्यवस्था के लिए पुलिस से अतिरिक्त फोर्स की मांग की गई है।

और पढ़े  रेखा आर्या प्रकरण: गिरधारी लाल साहू के खिलाफ एसआईटी ने जारी किया नोटिस, बरेली और हल्द्वानी में तलाश
  • Related Posts

    HALDWANI- लालकुआं पुलिस ने 110 पाउच कच्ची शराब के साथ एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार

        डॉ. मंजूनाथ टी.सी., वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल के निर्देशन में जनपद में अवैध शराब की बिक्री एवं तस्करी की रोकथाम हेतु लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी…

    करवा चौथ 2026- करवा चौथ पर भद्रा कब से कब तक रहेगी? जानें समय..

    करवा चौथ का व्रत सुहागिन महिलाओं के लिए विशेष धार्मिक महत्व रखता है। इस दिन महिलाएं अपने पति की लंबी आयु, सुखी वैवाहिक जीवन और परिवार की खुशहाली की कामना…