वियतनाम में क्यों डूबी भारतीय पर्यटकों की नाव?: 15 मौतों के बाद कप्तान गिरफ्तार, जांच में खुलेंगे हादसे के राज

Spread the love

वियतनाम के फु क्वोक द्वीप के पास भारतीय पर्यटकों से भरी स्पीडबोट पलटने के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। हादसे के एक दिन बाद रविवार को पुलिस ने स्पीडबोट के 57 वर्षीय कप्तान गुयेन होंग हाई को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज कर लिया। अधिकारियों का कहना है कि उससे पूछताछ की जा रही है और जांच में यह पता लगाया जाएगा कि हादसा केवल खराब मौसम की वजह से हुआ या समुद्री सुरक्षा नियमों में भी लापरवाही बरती गई।

नाव पर कितने लोग सवार थे? 
शनिवार दोपहर फु क्वोक के पास होन मे रुट न्गोआई द्वीप से लौट रही स्पीडबोट तट से करीब 400 मीटर दूर पलट गई थी। नाव में 32 भारतीय पर्यटक और चार वियतनामी चालक दल के सदस्य सवार थे। हादसे में 15 भारतीयों की मौत हो गई, जबकि 21 लोगों को बचा लिया गया। कई घायलों का अस्पताल में इलाज किया गया।
पुलिस क्या कर रही है? 
पुलिस ने हादसे वाली नाव के दस्तावेज, तकनीकी रिकॉर्ड और अन्य सबूत जब्त कर लिए हैं। चालक दल के अन्य सदस्यों से भी पूछताछ की जा रही है। जांच एजेंसियां यह पता लगाने की कोशिश कर रही हैं कि यात्रा के समय मौसम की चेतावनी, सुरक्षा मानकों और संचालन नियमों का पालन किया गया था या नहीं।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसे के समय समुद्र में तेज लहरें और खराब मौसम था। आसपास मौजूद नौकाओं, तटरक्षक बल और बचाव दल ने तुरंत राहत अभियान चलाकर यात्रियों को बाहर निकाला। भारतीय दूतावास भी स्थानीय प्रशासन के संपर्क में है और प्रभावित परिवारों की मदद कर रहा है।
क्या लोकप्रिय है फु क्वोक द्वीप?
वियतनाम का फु क्वोक द्वीप अपनी प्राकृतिक सुंदरता और खूबसूरत समुद्री तटों के लिए दुनिया भर के पर्यटकों के बीच बेहद लोकप्रिय है। यहां के आन थोई द्वीप समूह में हर साल लाखों की संख्या में विदेशी सैलानी टापू की सैर (आइसलैंड होपिंग), स्कूबा डाइविंग और कोरल रीफ देखने के लिए स्पीडबोट की सवारी करते हैं। बोट सफारी यहां के पर्यटन का एक मुख्य हिस्सा है, जिसके लिए स्थानीय एजेंसियां और निजी बोट संचालक दिन भर समंदर में पर्यटकों को लाते-ले जाते हैं।

और पढ़े  म्यांमार में फिर भूकंप से हिली धरती, 3.5 की तीव्रता, फिलहाल नुकसान की खबर नहीं

हालांकि, मानसून और बदलते मौसम के दौरान इस समुद्री क्षेत्र में अचानक तेज हवाएं और ऊंची लहरें उठने का खतरा हमेशा बना रहता है। स्थानीय प्रशासन की ओर से सुरक्षा नियमों, जैसे क्षमता से अधिक यात्री न बिठाने और लाइफ जैकेट पहनने की सख्त हिदायत दी जाती है। इसके बावजूद, रफ्तार के रोमांच और सुरक्षा मानकों की अनदेखी के कारण पहले भी कई छोटे हादसे हो चुके हैं, लेकिन शनिवार को हुआ यह भयानक हादसा फु क्वोक के इतिहास में अब तक की सबसे बड़ी और दर्दनाक दुर्घटनाओं में से एक बन गया है।


Spread the love
  • Related Posts

    शहजाद जयहिंद ने BJP से दिया इस्तीफाकहा—‘कुछ लोगों’ ने फैसले के लिए मजबूर किया

    Spread the love

    Spread the loveकई दिनों से चल रही अटकलों के बाद भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने पार्टी और उसकी सक्रिय सदस्यता से इस्तीफा दे दिया. उन्होंने…


    Spread the love

    दर्दनाक हादसा: दरगाह के पास ढलान पर बेकाबू हुई बस ने 9 को रौंदा, 3 की मौत

    Spread the love

    Spread the loveझालावाड़ जिले के भीमसागर के नजदीक धार्मिक स्थल पातलापीर पर शनिवार रात एक निजी बस की चपेट में आने से बड़ा सड़क हादसा हो गया। हादसे में कुल…


    Spread the love