West Asia: ईरानी एजेंसी का दावा- केशम द्वीप की ओर दागी गई मिसाइलें, ट्रंप बोले- होर्मुज पूरी तरह खुला है

Spread the love

ट्रंप बोले- होर्मुज जलडमरूमध्य खुला है

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रविवार को दावा किया कि होर्मुज जलडमरूमध्य पूरी तरह खुला है और वहां से व्यावसायिक जहाजों की आवाजाही जारी है। उन्होंने ईरान के इस दावे को खारिज कर दिया कि वह इस महत्वपूर्ण समुद्री मार्ग को नियंत्रित कर रहा है। एक न्यूज चैनल के कार्यक्रम में ट्रंप ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच शनिवार को बातचीत हुई थी और ईरान एक समझौते के लिए तैयार हो गया था। उनके अनुसार, इस समझौते में ईरान परमाणु कार्यक्रम और सैन्य गतिविधियों से पीछे हटने पर सहमत था।

ट्रंप ने आरोप लगाया कि बैठक खत्म होने के कुछ ही समय बाद ईरान ने एक व्यावसायिक जहाज पर ड्रोन हमला कर दिया, जिससे पूरा समझौता टूट गया। उन्होंने कहा, ‘उन्होंने हमारे लिए बिल्कुल सही समझौते पर सहमति दी थी। लेकिन बैठक से निकलने के एक घंटे के भीतर ही उन्होंने एक जहाज पर ड्रोन हमला कर दिया’। ईरान के नेतृत्व पर निशाना साधते हुए ट्रंप ने कहा कि वे ‘बहुत बुरे और खतरनाक लोग’ हैं होर्मुज जलडमरूमध्य की स्थिति पर ट्रंप ने कहा कि यह समुद्री मार्ग खुला हुआ है। उन्होंने यह भी दावा किया कि अमेरिका ने शनिवार रात ईरान पर बड़े पैमाने पर सैन्य कार्रवाई की।

खाड़ी शेयर बाजारों में सुस्ती, निवेशकों में बढ़ी चिंता

अमेरिका और ईरान के बीच मिसाइल और ड्रोन हमलों के तेज होने का असर रविवार को खाड़ी देशों के शेयर बाजारों पर भी दिखा। निवेशकों ने सतर्क रुख अपनाया, जिससे ज्यादातर बाजारों में कारोबार सुस्त रहा। हाल के दिनों में दोनों देशों के बीच लगातार हमलों के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि दोनों के बीच लागू युद्धविराम अब खत्म हो गया है। हालांकि उन्होंने यह भी संकेत दिया कि बातचीत का रास्ता अभी पूरी तरह बंद नहीं हुआ है।

  • सऊदी अरब के प्रमुख शेयर बाजार सूचकांक (TASI) में 0.1 फीसदी की हल्की बढ़त दर्ज की गई। इस दौरान तेल कंपनी सऊदी अरामको के शेयर 0.2 फीसदी चढ़े। रिपोर्टों के अनुसार, सऊदी अरब लाल सागर के पश्चिमी तट तक जाने वाली अपनी कच्चे तेल की पाइपलाइन की क्षमता बढ़ाने पर विचार कर रहा है। इससे सऊदी अरब और उसके पड़ोसी देश होर्मुज जलडमरूमध्य का इस्तेमाल किए बिना अधिक तेल भेज सकेंगे।
  • कतर के शेयर बाजार सूचकांक (QSI) में भी 0.1 फीसदी की मामूली बढ़त रही। पेट्रोकेमिकल कंपनी इंडस्ट्रीज कतर के शेयर 0.6 फीसदी मजबूत हुए।
  • मिस्र के प्रमुख शेयर बाजार सूचकांक (EGX30) में 0.1 फीसदी की गिरावट आई। रियल एस्टेट कंपनी तलाअत मुस्तफा ग्रुप होल्डिंग के शेयर 0.6 फीसदी टूट गए।
और पढ़े  मौसम का कहर: पूर्वोत्तर भारत में बारिश, बाढ़ और भूस्खलन, अरुणाचल और सिक्किम में भयावह मंजर, IMD ने क्या कहा?

 

दुश्मन’ ने केशम द्वीप की ओर मिसाइलें दागीं- IRNA

ईरान की सरकारी समाचार एजेंसी IRNA ने बताया कि रविवार दोपहर ‘दुश्मन’ ने केशम द्वीप की ओर मिसाइलें दागीं। एजेंसी ने यह भी कहा कि इसमें किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

पाकिस्तान ने पश्चिम एशिया में तनाव कम करने की अपील

पाकिस्तान के उप प्रधानमंत्री इशाक डार ने रविवार को अमेरिका और ईरान से पश्चिम एशिया में बढ़ते संघर्ष के बीच संयम बरतने की अपील की। अमेरिका ने रविवार सुबह ईरान के खिलाफ लक्षित हमले किए। इससे पहले ईरान ने होर्मुज जलडमरूमध्य में एक जहाज पर हमला किया था, जिसके बाद मालवाहक में आग लग गई थी।

इशाक डार ने ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची से फोन पर बातचीत की। पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय के बयान के अनुसार, डार ने क्षेत्र में बदलती स्थिति पर चिंता जताई। बयान में कहा गया कि दोनों नेताओं ने क्षेत्रीय हालात पर विचारों का आदान-प्रदान किया। उप प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री डार ने सभी पक्षों से तनाव कम करने का रास्ता अपनाने और संयम बरतने की अपील की, जैसा कि जून 2026 में इस्लामाबाद समझौता ज्ञापन में सहमति बनी थी।

ओमान सरकार ने ड्रोन हमलों की निंदा की

ओमान सरकार ने भी पुष्टि की है कि देश के मुसंदम गवर्नरेट में ड्रोन हमले हुए हैं। ओमान सरकार ने हमले की निंदा करते हुए कहा कि देश और नागरिकों की सुरक्षा के लिए सभी जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं। हालांकि, हमले में किसी जनहानि या नुकसान की जानकारी फिलहाल नहीं दी गई है।

और पढ़े  छह की मौत: जहाज पर 2 बार दागी मिसाइल, बचाव दल को भी बनाया निशाना

इससे पहले ईरान की आईआरजीसी ने दावा किया था कि उसने ओमान के दुक्म बंदरगाह पर अमेरिकी विमानवाहक पोतों के लॉजिस्टिक सपोर्ट सेंटर और ईंधन आपूर्ति ठिकानों पर बड़ा हमला किया है।

ईरान का कतर पर हवाई हमला: इंटरसेप्शन के दौरान गिरे मलबे से एक बच्चे समेत तीन लोग घायल

अमेरिका के बड़े हमलों के जवाब में ईरान ने रविवार को खाड़ी देशों को निशाना बनाया। जॉर्डन, कतर, बहरीन, कुवैत, ओमान और यूएई पर ताबड़तोड़ हवाई हमले शुरू कर दिए। सभी देशों ने इस हमले की सख्त शब्दों में निंदा की है। इस बीच कतर के गृह मंत्रालय ने बताया है कि तीन लोग घायल हो गए हैं।

सोशल मीडिया पर एक बयान जारी कर इस हमले की जानकारी दी गई। कतर के गृह मंत्रालय के अनुसार, ईरानी हमलों के बाद सुरक्षा अधिकारियों और नागरिक सुरक्षा टीमों ने स्वीकृत आपातकालीन योजनाओं के अनुसार काम शुरू कर दिया है।

मंत्रालय के अनुसार, हादसा इंटरसेप्शन के दौरान मलबा गिरने से हुआ। प्राप्त रिपोर्ट्स और मौके पर किए गए आकलनों के आधार पर मंत्रालय ने बताया कि मलबा गिरने के कारण तीन लोग घायल हुए हैं, जिनमें एक बच्चा भी शामिल है। यह मलबा इंटरसेप्शन अभियानों के दौरान गिरा। घायलों को आवश्यक चिकित्सा उपचार दिया जा रहा है।

वर्तमान हालात को देखते हुए लोगों से सतर्क रहने की अपील की गई है। मंत्रालय ने जनता से अपील की है कि वे जानकारी केवल आधिकारिक स्रोतों से प्राप्त करें और अफवाहों या अपुष्ट सूचनाओं, तस्वीरों या वीडियो क्लिप को साझा करने से बचें, ताकि कानूनी कार्रवाई से बचा जा सके।

और पढ़े  स्वतंत्रता दिवस- जानें..इस बार कौन सा स्वतंत्रता दिवस मना रहा है देश,79वां या 80वां ?

Spread the love
  • Related Posts

    दर्दनाक हादसा: दरगाह के पास ढलान पर बेकाबू हुई बस ने 9 को रौंदा, 3 की मौत

    Spread the love

    Spread the loveझालावाड़ जिले के भीमसागर के नजदीक धार्मिक स्थल पातलापीर पर शनिवार रात एक निजी बस की चपेट में आने से बड़ा सड़क हादसा हो गया। हादसे में कुल…


    Spread the love

    गिरफ्तार: कुंडली में 310 ग्राम हेरोइन के साथ पकड़ा गया तस्कर चिडी, लोअर की जेब से मिला ये सामान

    Spread the love

    Spread the loveसोनीपत में क्राइम यूनिट गन्नौर ने कुंडली औद्योगिक क्षेत्र स्थित निफ्टम चौक के पास से एक  नाइजीरियन को 310 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी नशीले…


    Spread the love