फडणवीस-शिंदे को फंसाने की किसने रची साजिश? ULC घोटाले पर पूर्व डीजीपी की रिपोर्ट से आया भूचाल

Spread the love

 

निकाय चुनाव से पहले महाराष्ट्र की राजनीति में बड़ा विस्फोट हुआ है। जिसने सियासत के साथ पुलिस विभाग में भूचाल ला दिया। पूरा मामला पूर्व पुलिस महानिदेशक रश्मि शुक्ला की ओर से तैयार की गई रिपोर्ट से जुड़ा है। जो कि उन्होंने रिटायरमेंट से कुछ दिन पहले सौंपी। इस रिपोर्ट में मौजूदा मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को फंसाने की साजिश का सनसनीखेज आरोप लगाया गया है।

रिपोर्ट में जानिए क्या दावा किया?
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पूर्व डीजीपी की यह रिपोर्ट महाराष्ट्र के गृह विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव को सौंपी गई है। जिसमें दावा किया गया है कि पूर्व डीजीपी संजय पांडे 2021 के अर्बन लैंड सीलिंग (ULC) घोटाले में फडणवीस और शिंदे को फंसाना चाहते थे, जो 160 करोड़ रुपये का कथित भ्रष्टाचार का मामला है।

 

गोपनीय रिपोर्ट में दावा किया गया कि साल 2021 में तत्कालीन पुलिस महानिदेशक संजय पांडे ने तत्कालीन नेता प्रतिपक्ष और वर्तमान मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और एकनाथ शिंदे को यूएलसी घोटाले में झूठे आरोपों में फंसाने की साजिश रची। रिपोर्ट के मुताबिक पांडे ने कथित तौर पर ठाणे पुलिस अधिकारियों को तत्कालीन विपक्ष के नेता देवेंद्र फडणवीस को घोटाले के मामले में फंसाने का आदेश दिया था।

झूठे आरोपों में फंसाने की रची साजिश
आरोपों से पता चलता है कि संजय पांडे ने न सिर्फ फडणवीस और शिंदे को फंसाने के साथ उन्हें गिरफ्तार करने का भी आदेश दिया था, जो कथित साजिश के वक्त शहरी विकास मंत्री थे। बताया गया है कि पूर्व डीजीपी ने ठाणे के डीसीपी लक्ष्मीकांत पाटिल और एसीपी सरदार पाटिल को 2016 के यूएलसी मामले में फडणवीस और शिंदे को आरोपी के रूप में पेश करने और बिल्डरों से अवैध वसूली करने के रूप में निर्देशित किया था।


जांच अधिकारी नहीं फिर भी की पूछताछ

इसके अलावा पूर्व डीजीपी की रिपोर्ट में कोपरी पुलिस थाने के केस CR No. 176/2021 का भी जिक्र किया गया है। जिसमें आरोप है कि डीसीपी लक्ष्मीकांत पाटिल जो कि इस मामले के जांच अधिकारी नहीं थे, उन्होंने गिरफ्तारी के बाद पुनामिया और सुनील जैन से पूछताछ की। साथ ही पुनामिया पर दबाव बनाया कि वो फडणवीस की ओर से बिल्डरों से वसूली की रकम की जानकारी बताएं।


Spread the love
  • Related Posts

    महाराष्ट्र में इस योजना के 68 लाख खाते हुए बंद, e-KYC नहीं कराने वालों पर बड़ी कार्रवाई

    Spread the love

    Spread the loveमहाराष्ट्र सरकार की महत्वाकांक्षी लड़की बहिन योजना को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। अनिवार्य e-KYC प्रक्रिया पूरी नहीं करने के कारण करीब 68 लाख खातों को बंद…


    Spread the love

    महाराष्ट्र सरकार का बड़ा फैसला- सभी वाहनों के लिए एक नियम, ई-रिक्शा और ई-बाइक के लिए परमिट अनिवार्य

    Spread the love

    Spread the loveमहाराष्ट्र सरकार ने अब पैसेंजर लेकर चलने वाले इलेक्ट्रिक ऑटो (ई-रिक्शा) और ई-बाइक के लिए परमिट लेना जरूरी कर दिया है। यह फैसला राज्य में नियमों को एक जैसा…


    Spread the love