सड़क हादसा: कहां हैं मेरे मम्मी पापा?…बदरीनाथ ये क्या कर दिया आपने..मासूम की चीख से कांप उठा कलेजा

 

किसी को क्या पता था, कि पलक झपकते ही सब कुछ बदल जाएगा। मासूम सदमे में हैं। अपनों को सुरक्षित देख पाने की तड़प लोगों की आंखों में दिखाई दे रही है।

राजस्थान उदयपुर से एक ही परिवार के 17 लोग चारधाम यात्रा पर आए थे। केदारनाथ दर्शन के बाद बदरीनाथ धाम के दर्शन की लालसा थी। पूरा परिवार साथ जा रहा था। ताकि इस पावन यात्रा को एक यादगार पल में बदल सकें।

हंसी-ठिठोली करते, बच्चों की खिलखिलाहट संग टेंपो-ट्रेवलर में सवार होकर सभी एक धार्मिक यात्रा पर तो चले, लेकिन किसी को क्या पता था कि यह सफर उनकी ज़िंदगी की आखिरी याद बन जाएगा। हादसे के बाद जिला अस्पताल लाए गए घायल बच्चों की चीखें सुनकर हर किसी की आंखें नम हो गईं।

एक नन्हा बच्चा अपने माता-पिता को खोजते हुए लगातार यही कहता रहा– मां… पापा… कहां हो? फिर बोला- बदरीनाथ तुमने ये क्या कर दिया। डॉक्टर और नर्स उसे ढांढस बंधाते रहे, लेकिन उसका मासूम दिल हर पल दरवाजे की ओर ताकता रहा। इस हृदयविदारक दृश्य ने अस्पताल में मौजूद हर शख्स को भावुक कर दिया।

Rudraprayag Accident pilgrim tempo Traveller crashed near Rishikesh Badrinath Highway Chardham yatra photos

रुद्रप्रयाग जनपद में आज गुरुवार सुबह ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे पर घोलतीर के समीप एक बड़ा सड़क हादसा हो गया।

बदरीनाथ दर्शन के लिए जा रहे यात्रियों का एक टेंपो-ट्रेवलर अनियंत्रित होकर सीधे अलकनंदा नदी में जा गिरा। वाहन में चालक सहित 19 लोग सवार थे। 17 लोग एक परिवार के थे।

 

राजस्थान के उदयपुर से एक परिवार के 17 लोग इस वाहन चारधाम यात्रा पर निकले थे। जो केदारनाथ दर्शन के बाद आज सुबह बदरीनाथ दर्शन के लिए निकले थे। हादसे की सूचना पर पुलिस, एसडीआरएफ और जिला प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंचीं और रेस्क्यू अभियान शुरू किया गया। तीन गंभीर घायलों को एयर लिफ्ट किया गया है।

और पढ़े  उत्तराखंड: CM धामी ने किया मनोरमा कृषि रक्षक ऐप का शुभारंभ, किसानों को मिलेगी मौसम, रोग और बाजार की जानकारी
  • Related Posts

    देवप्रयाग में हादसा: केदारनाथ दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं की कार तोताघाटी में खाई में गिरी

    केदारनाथ धाम के दर्शन कर वापस लौट रहे राजस्थान के श्रद्धालुओं की कार तोताघाटी के पास अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे के वक्त कार में एक श्रद्धालु…

    उत्तराखंड मौसम- दून समेत कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 81 ग्रामीण मार्ग समेत 108 सड़कें बंद

    प्रदेश के अधिकतर जिलों में रविवार को भारी बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग ने देहरादून, हरिद्वार, बागेश्वर, नैनीताल, पौड़ी और चमोली जिलों में भारी बारिश होने का यलो अलर्ट…