बदरीनाथ धाम: बदरीनाथ के कपाट इस साल कब खुलेंगे?…23 जनवरी बसंत पंचमी के दिन तय होगी तिथि

Spread the love

दरीनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि परंपरा के अनुसार बसंत पंचमी शुक्रवार 23 जनवरी को नरेंद्र नगर स्थित टिहरी राज दरबार में तय होगी। बदरीनाथ- केदारनाथ मंदिर समिति ( बीकेटीसी) अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने बताया कि कपाट खुलने की तिथि तय करने के लिए और आगामी चारधाम यात्रा के मद्देनजर बीकेटीसी ने तैयारियां शुरू कर दी है। कपाट खुलने की तिथियां तय होने के बाद यात्रा कार्ययोजनाओं को अंतिम रूप दिया जाएगा।

बीकेटीसी मीडिया प्रभारी डा. हरीश गौड़  ने जानकारी दी कि नरेंद्र नगर स्थित टिहरी राजमहल  में  23 जनवरी सुबह साढ़े दस बजे से बदरीनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि तय करने के लिए धार्मिक समारोह शुरू हो जाएगा।

जिसमें इस यात्रा वर्ष बदरीनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि घोषित होगी। गाडू घड़ा तेल कलश यात्रा का दिन भी तय हो जाएगा। समारोह में महाराजा मनुजयेंद्र शाह की जन्म कुंडली देखकर राजपुरोहित आचार्य कृष्ण प्रसाद उनियाल पंचांग गणना पश्चात श्री बदरीनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि का विनिश्चय करेंगे।


Spread the love
और पढ़े  हल्द्वानी: चेक बाउंस- मामला: दंपती को 6 माह की सजा, जुर्माना भी लगाया
  • Related Posts

    होली: रंग और उमंग में डूबा उत्तराखंड, गली-गली उल्लास, होल्यारों ने बढ़ाई रौनक

    Spread the love

    Spread the loveउत्तराखंड में होली का उत्सव पहाड़ से लेकर मैदान तक पूरे उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। सुबह से ही होली का जश्न शुरू हो गया। कहीं…


    Spread the love

    उत्तराखंड चुनाव 2027- BJP अध्यक्ष बोले-अनावश्यक दावेदारी से विवाद की स्थिति पैदा न करें दायित्वधारी

    Spread the love

    Spread the love   उत्तराखंड भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि दायित्वधारी आगामी विधानसभा चुनाव के लिए अनावश्यक दावेदारी से विवाद की स्थिति पैदा न करें। पार्टी को…


    Spread the love