गार्ड से भरवाईं मरीजों की सिरिंज: जिला अस्पताल में वीडियो ने खोली पोल तो हुई कार्रवाई

नोएडा के सेक्टर-39 स्थित जिला अस्पताल में मरीजों की सुरक्षा और इलाज की व्यवस्था को लेकर गंभीर लापरवाही का मामला सामने आया है। अस्पताल के पांचवें फ्लोर पर तैनात सुरक्षा गार्ड की ओर से स्टाफ नर्स की मौजूदगी में मरीजों के लिए सिरिंज में दवा भरने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। करीब 38 सेकंड के इस वीडियो के सामने आने के बाद अस्पताल प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित स्टाफ नर्स और सुरक्षा गार्ड की तत्काल प्रभाव से सेवा समाप्त कर दी है।

जानकारी के मुताबिक, 14 अगस्त की देर रात मेडिकल वार्ड में मरीजों की देखभाल के लिए स्टाफ नर्स रिचा कुमारी की ड्यूटी थी। वहीं, सुरक्षा के लिए सुनील कुमार तैनात था। आरोप है कि रात के समय अस्पताल स्टाफ ने सुरक्षा गार्ड को मरीजों को लगाए जाने वाले इंजेक्शन की सिरिंज और दवाएं देकर उन्हें भरने के लिए कहा। इसके बाद गार्ड पांचवें तल के काउंटर पर बैठकर सिरिंज में दवा भरता दिखाई दिया।

वीडियो सामने आने के बाद इस बात को लेकर सवाल उठ रहे हैं कि मरीजों को दी जाने वाली दवाओं की मात्रा और उनकी बीमारी के अनुसार डोज तय करने की जिम्मेदारी प्रशिक्षित चिकित्सा कर्मचारियों की होने के बावजूद यह काम सुरक्षा गार्ड से क्यों कराया गया। देखते ही देखते वीडियो एक्स पर वायरल हो गया।

यूजर्स ने इससे मरीजों की सुरक्षा और अस्पताल की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। वीडियो को सोशल मीडिया पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उपमुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय, जिलाधिकारी, मुख्यमंत्री कार्यालय और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को टैग किया गया है।

और पढ़े  चौंकाने वाला सच: लखनऊ में उपकेंद्रों पर बिजलीकर्मी घट रहे, उपभोक्ता हर साल बढ़ रहे, अनुभव की कमी से बढ़े हादसे

 

इस मामले में कार्रवाई करते हुए स्टाफ नर्स रिचा कुमारी और सुरक्षा गार्ड सुनील कुमार को निलंबित कर दिया गया है। गार्ड को अलीगढ़ की न्यू पैंथर सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड एजेंसी के माध्यम से अस्पताल में तैनात किया गया था। अस्पताल प्रशासन ने आउटसोर्स एजेंसी को भी नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। -डॉ. अशोक कुमार झा, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक

  • Related Posts

    UP- एक और पति की हत्या: इलमा ने प्रेमी संग किया कत्ल, तालिब की ‘कातिल’ ने खुद कबूला, मेरठ कांड की कहानी

    मेरठ के लोहियानगर थाना क्षेत्र की जाकिर कॉलोनी में इलमा (27) ने पति तालिब (30) की प्रेमी अमन के साथ मिलकर 28 सितंबर को हत्या कर दी। इसके बाद इलमा…

    लखनऊ में बाढ़: CM ने किया हवाई दौरा, फैजुल्लागंज से नैमिष तटबंध बनाने की घोषणा, पीड़ित परिवारों से मिले

    राजधानी में बाढ़ से बचाव के लिए करीब 40 किलोमीटर लंबा फैजुल्लागंज से नैमिष तक तटबंध बनेगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करने के…