व्हाट्सएप- अब ChatGPT व्हाट्सएप पर भी इमेज बनाएगा,आया बड़ा अपडेट,आप ऐसे करें इस्तेमाल

 

 

व्हाट्सएप पर उपलब्ध ChatGPT को एक बड़ा अपडेट मिला है। अब यूज़र्स इस प्लेटफॉर्म पर केवल टेक्स्ट चैट ही नहीं बल्कि इमेज जेनरेट करने की सुविधा का भी लाभ उठा सकेंगे। दिसंबर 2024 में OpenAI ने ChatGPT को एक कस्टम फोन नंबर के जरिए WhatsApp पर लॉन्च किया था। अब चार महीने बाद इसमें इमेज और वॉयस इनपुट के बाद इमेज जेनरेशन का फीचर भी जुड़ गया है।

ChatGPT अब WhatsApp पर बनाएगा इमेज

OpenAI ने इस फीचर की घोषणा X (पहले Twitter) पर की। अब यूजर्स WhatsApp के जरिए ChatGPT से इमेज बनाने के लिए कह सकते हैं, हालांकि कंपनी ने तकनीकी विवरण नहीं दिया है, लेकिन यह संभावना जताई जा रही है कि यह सुविधा GPT-4o मॉडल पर आधारित है, यही वही मॉडल है जो वेबसाइट, डेस्कटॉप और मोबाइल एप्स में इमेज जेनरेट करता है।
हमारे परीक्षण में यह सामने आया कि ChatGPT इमेज जेनरेट करने में करीब दो मिनट का समय लेता है और क्वॉलिटी वैसी ही है जैसी वेबसाइट और एप पर मिलती है। अगर किसी यूजर ने अपना OpenAI अकाउंट WhatsApp से लिंक नहीं किया है, तो उसे हर 24 घंटे में केवल एक इमेज जेनरेट करने की अनुमति होगी।

अन्य फीचर्स भी उपलब्ध

ChatGPT न सिर्फ इमेज बना सकता है, बल्कि यह टेक्स्ट-आधारित सवालों के जवाब भी देता है, कंटेंट तैयार करता है, इमेज का विश्लेषण कर सकता है और वॉयस नोट्स (टेक्स्ट रिप्लाई के रूप में) का उत्तर भी दे सकता है। हालांकि, यह अभी भी वेब ब्राउजिंग नहीं कर सकता, यानी हालिया या लाइव इवेंट्स पर जानकारी नहीं दे सकता।

कैसे करें इस्तेमाल?

यूजर्स ChatGPT को WhatsApp पर एक्सेस करने के लिए +1-800-242-8478 (1-800-ChatGPT) नंबर को सेव कर सकते हैं। फिर WhatsApp खोलकर कॉन्टैक्ट लिस्ट को रिफ्रेश करें और ChatGPT दिखने लगेगा।
और पढ़े  अफगानिस्तान में भूकंप के झटके: रिक्टर स्केल पर 5.5 रही तीव्रता, 129 किमी गहराई में था केंद्र
  • Related Posts

    करवा चौथ 2026: खत्म हुआ इंतजार! करवा चौथ पर कहीं दिखा चांद, जानिए आपके शहर में कब निकलेगा चांद ?

    आज, गुरुवार, 29 अक्तूबर को करवा चौथ है। हिंदू धर्म में पति की लंबी आयु, अच्छी सेहत और सुख-सुविधा के लिए करवा चौथ व्रत का विशेष महत्व होता है। हर…

    2026 करवा चौथ- करवा चौथ पर कब निकलेगा चांद? जानें क्या है पूजा का शुभ मुहूर्त…

    आज देशभर में करवा चौथ का त्योहार मनाया जा रहा है। सुहागिन महिलाएं पति की लंबी उम्र और सुखी वैवाहिक जीवन की कामना के साथ निर्जला व्रत रख रही हैं।…