वायरल खबर: महिला पर फ्लाइट में गिरी गर्म कॉफी,झुलस गई त्वचा,एयरलाइंस पर कर दिया 83 करोड़ रुपये का मुकदमा

Spread the love

 

वाई यात्रा में छोटी समस्याएं नॉर्मल होती हैं, लेकिन जब एक लापरवाही किसी की पूरी छुट्टी को खराब कर दे और भारी आर्थिक नुकसान का कारण बन जाए। तब मामला गंभीर हो जाता है। ऐसा ही एक वाकया न्यूयॉर्क के एक बुजुर्ग दंपति के साथ हुआ, जिनकी क्रूज यात्रा एक दुर्घटना के कारण एक दुखद अनुभव बन गई। हालांकि, इस लापरवाही को देखते हुए कपल ने एयरलाइंस पर 83 करोड़ रुपये का मुकदमा दर्ज किया है। तो आज की इस खबर में हम आपको इसी पूरी घटना के बारे में बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं।

 

सोशल मीडिया पर वायरल हुई यह खबर
78 साल की अयमारा कॉर्बो अपने पति ज्यूसेप के साथ स्कैंडिनेवियन एयरलाइंस की फ्लाइट में यात्रा कर रही थीं। उड़ान के दौरान अयमारा ने फ्लाइट अटेंडेंट से कॉफी मंगवाई थी, लेकिन सर्व करने में की गई एक चूक ने उनकी पूरी छुट्टी को खराब कर दिया। फ्लाइट अटेंडेंट ने गर्म कॉफी को ठीक से नहीं परोसा, जिसके चलते कप फिसल गया और गर्म कॉफी सीधे अयमारा की गोद में जा गिरी।

 

 

कॉफी से जली बुजुर्ग महिला
कॉफी का तापमान इतना अधिक था कि अयमारा बुरी तरह जल गईं। उनकी चोटें इतनी गंभीर थीं कि क्रूज ट्रिप के दौरान उन्हें अधिकतर समय अपनी केबिन में ही रहना पड़ा। उनके पति को भी उनकी देखभाल करनी पड़ी, जिससे उनकी छुट्टियों का मजा पूरी तरह से खत्म हो गया। दो हफ्ते की यात्रा, जो सुकून देने वाली होनी चाहिए थी, एक पीड़ादायक घटना में बदल गई।

वकील ने मांगा पूरा मुआवजा
इस घटना के बाद कपल ने एयरलाइन के खिलाफ 10 मिलियन डॉलर यानी कि 83.45 करोड़ रुपये का मुकदमा दायर कर दिया। उनके वकील जोनाथन रीटर ने दावा किया कि एयरलाइन ने गर्म पेय परोसने के दौरान सुरक्षा से जुड़ी चीजों का पालन नहीं किया और बुजुर्ग यात्रियों की सुरक्षा के प्रति लापरवाही बरती। इस केस में मेडिकल खर्च, मानसिक आघात और छुट्टियों की बर्बादी के लिए मुआवजा मांगा गया है।

अभी तक एयरलाइंस की तरफ से नहीं आई कोई प्रतिक्रिया
अब तक स्कैंडिनेवियन एयरलाइंस की ओर से इस पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है। इस चुप्पी को लेकर सोशल मीडिया पर यात्रियों और आम लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। यह मामला अब अंतरराष्ट्रीय मीडिया में चर्चा का विषय बना हुआ है और विमान सेवाओं में सुरक्षा के मुद्दे पर फिर से बहस छिड़ गई है। लोगों का कहना है कि यह घटना एक बार फिर यह साबित करती है कि यात्रियों की सुरक्षा को कभी नजरअंदाज नहीं किया जाना चाहिए, खासकर तब जब यात्री उम्रदराज हों। छोटी सी लापरवाही बड़े हादसे का कारण बन सकती है और यात्रियों के जीवन पर गहरा असर डाल सकती है।

और पढ़े  गायिका आशा भोसले- राजकीय सम्मान से आज होगी आशा ताई की विदाई, दोपहर 3 बजे तक घर पर होंगे अंतिम दर्शन

Spread the love
  • Related Posts

    पश्चिम एशिया तनाव- सीजफायर के बीच दक्षिणी लेबनान में इस्राइली हमले जारी, UAE-ब्रिटेन के शीर्ष राजनयिकों की बैठक

    Spread the love

    Spread the loveपश्चिम एशिया इस समय बेहद संवेदनशील दौर से गुजर रहा है। एक ओर जहां संघर्ष के बीच युद्धविराम और बातचीत की उम्मीदें दिखाई दे रही हैं, वहीं दूसरी…


    Spread the love

    बंगाल में ED की बड़ी कार्रवाई: कोलकाता DCP के घर छापा, इस केस से जुड़ा है मामला

    Spread the love

    Spread the loveपश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव से ठीक पहले प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बड़ा कदम उठाते हुए कोलकाता पुलिस के डिप्टी कमिश्नर (डीसीपी) शांतनु सिन्हा बिस्वास के आवास पर…


    Spread the love