व्हाट्सएप- 13 साल से कम उम्र के बच्चों लिए व्हाट्सएप लाएगा नया फीचर, माता-पिता के पास होगा अकाउंट का कंट्रोल

Spread the love

लोकप्रिय मैसेजिंग प्लेटफॉर्म WhatsApp जल्द ही बच्चों की ऑनलाइन सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए एक नया फीचर लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। व्हाट्सएप जल्द ही ‘पैरेंट मैनेज्ड अकाउंट’ नाम का एक फीचर जोड़ने पर विचार कर रहा है। इस फीचर का उद्देश्य बच्चों के लिए वाट्सएप को अधिक सुरक्षित बनाना है।

 

रिपोर्ट्स के मुताबिक यह सिस्टम खास तौर पर 13 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए डिजाइन किया जा रहा है। इसके तहत बच्चों का व्हाट्सएप अकाउंट उनके माता-पिता के अकाउंट से लिंक किया जाएगा, जिससे पैरेंट्स बच्चों की व्हाट्सएप गतिविधियों पर नजर रख सकेंगे।

पैरेंट्स तय करेंगे बच्चे किससे बात करेंगे
इस नए फीचर के आने के बाद माता-पिता को कई तरह के कंट्रोल मिलेंगे। वे यह तय कर पाएंगे कि बच्चे को कौन-कौन मैसेज भेज सकता है, किन लोगों को कॉन्टैक्ट लिस्ट में रखा जा सकता है और बच्चे को किन ग्रुप्स में जोड़ा जा सकता है। इसका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि बच्चे सुरक्षित माहौल में मैसेजिंग कर सकें और अनजान लोगों के संपर्क में न आएं।

बच्चों के अकाउंट में नहीं मिलेंगे ये फीचर्स
WhatsApp के इस सिस्टम में बच्चों के अकाउंट पर कुछ सीमाएं भी लगाई जाएंगी। रिपोर्ट के अनुसार बच्चों को एप के कुछ एडवांस फीचर्स इस्तेमाल करने की अनुमति नहीं होगी। इनमें स्टेटस अपडेट फीचर, चैनल्स और मेटा एआई से जुड़े फीचर्स शामिल नहीं होंगे।

संदिग्ध मैसेज पर भी रहेगा कंट्रोल
इस नए सिस्टम में कुछ अतिरिक्त सुरक्षा फीचर्स भी दिए जा सकते हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक अगर किसी अनजान या संदिग्ध व्यक्ति से मैसेज आता है तो उसे अलग फोल्डर में भेज दिया जाएगा। माता-पिता इन मैसेज को देख सकेंगे और जरूरत पड़ने पर उस व्यक्ति को ब्लॉक भी कर पाएंगे।

और पढ़े  अंगोला से LPG खरीदने की तैयारी में भारतीय कंपनियां, ईरान की US-इस्राइल को चेतावनी

क्यों जरूरी है ऐसा फीचर

  • आजकल कम उम्र के बच्चे भी तेजी से स्मार्टफोन और इंटरनेट का इस्तेमाल करने लगे हैं। ऐसे में उनकी ऑनलाइन सुरक्षा एक बड़ी चिंता बनती जा रही है।
  • WhatsApp का यह कदम माता-पिता को यह भरोसा देने की कोशिश है कि उनके बच्चे एप का इस्तेमाल सुरक्षित तरीके से कर रहे हैं।
  • रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी इस फीचर को धीरे-धीरे रोलआउट करेगी और आने वाले महीनों में इसे अलग-अलग देशों में उपलब्ध कराया जा सकता है।

Spread the love
  • Related Posts

    इस्राइल ने ईरान-लेबनान में बरपाया कहर! 200 से ज्यादा ईरानी और 140 हिजबुल्ला के ठिकानों को बनाया निशाना

    Spread the love

    Spread the loveपश्चिम एशिया में अमेरिका-इस्राइल के साथ ईरान के युद्ध को पांच हफ्तों से ज्यादा समय बीच चुका है। इस बीच इस्राइली रक्षा बलों (आईडीएफ) ने ईरान और लेबनान…


    Spread the love

    विधानसभा चुनाव 2026- वोटर आईडी चेक करेगी बीएसएफ, नियंत्रण में होगा सीसीटीवी, चुनावी ड्यूटी से हटेंगे ये अफसर

    Spread the love

    Spread the loveसीमा सुरक्षा बल ‘बीएसएफ’ के जवान, पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव में वोटिंग बूथ पर मतदाताओं के पहचान पत्र की जांच करेंगे। इतना ही नहीं, मतदान केंद्र पर…


    Spread the love