WhatsApp:- अभिजीत बोस व्हाट्सएप के इंडिया हेड ने दिया इस्तीफा

Spread the love

इंस्टेंट मैसेजिंग एप व्हाट्सएप के इंडिया हेड अभिजीत बोस ने मंगलवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया। अभिजीत के साथ मेटा इंडिया के सार्वजनिक नीति निदेशक राजीव अग्रवाल ने भी अपने पद से इस्तीफा दिया है। अचानक दोनों इस्तीफों के बाद कंपनी ने भारत में व्हाट्सएप पब्लिक पॉलिसी के निदेशक शिवनाथ ठुकराल को भारत में मेटा के सभी प्लेटफॉर्म के लिए पब्लिक पॉलिसी निदेशक बनाया गया है।

बता दें कि मेटा ने अपनी कंपनी में छंटनी की घोषणा के एक हफ्ते के अंदर ही दुनियाभर में लगभग 11,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया है। यह कंपनी की अब तक की सबसे बड़ी छंटनी थी। इससे पहले इसी महीने की शुरुआत में ही भारत में मेटा प्रमुख अजीत मोहन ने भी अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। वह मेटा के प्रतिद्वंद्वी स्नैपचैट में शामिल हुए हैं।

व्हाट्सएप हेड विल कैथकार्ट ने इस्तीफे पर जानकारी देते हुए कहा, मैं भारत में व्हाट्सएप के हमारे पहले प्रमुख के रूप में अभिजीत बोस के जबरदस्त योगदान के लिए उन्हें धन्यवाद देना चाहता हूं। उनके उद्यमशीलता अभियान ने हमारी टीम को नई सर्विस प्रदान करने में मदद की, जिससे लाखों लोगों और व्यवसायों को लाभ हुआ है। व्हाट्सएप देश के लिए और भी बहुत कुछ कर सकता है और हम भारत के डिजिटल परिवर्तन को आगे बढ़ाने में मदद करने के लिए उत्साहित हैं। उन्होंने कहा कि बोस के पद पर जल्दी ही नियुक्ति की जाएगी।

वहीं राजीव अग्रवाल के इस्तीफे के बाद कंपनी ने एक बयान में कहा कि राजीव अग्रवाल ने नए अवसर के लिए पद छोड़ने का फैसला किया है। पिछले एक साल में, उन्होंने देश में डिजिटल समावेशन को बढ़ावा देने के लिए यूजर्स-सुरक्षा, गोपनीयता और GOAL जैसे कार्यक्रमों को बढ़ाने के क्षेत्र में हमारी नीति-आधारित पहल का नेतृत्व करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। वह महत्वपूर्ण नीति और नियामक हितधारकों के साथ सक्रिय जुड़ाव का नेतृत्व कर रहे हैं।

और पढ़े  हमलावर काला रेनकोट पहनकर आए- युवक पर फायरिंग, हेलमेट उतारते ही सीसीटीवी में कैद, मुख्य आरोपी 12 घंटे में पकड़ा

Spread the love
  • Related Posts

    आज अलविदा जुमा: 26 साल बाद रमजान में पांच जुमे का संयोग, इबादत-दुआ और नेकी का खास मौका

    Spread the love

    Spread the loveइस बार रमजान का महीना एक खास और दुर्लभ संयोग लेकर आया है। 26 साल बाद ऐसा मौका आया है जब पूरे रमजान में पांच जुमे पड़ रहे…


    Spread the love

    असम में CM हिमंत बिस्वा सरमा ने रोड शो कर दिखाई ताकत,इस सीट से दाखिल करेंगे अपना नामांकन

    Spread the love

    Spread the loveअसम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा आज नामांकन पर्चा भरेंगे। इससे पहले उन्होंने कामरूप मेट्रो से विधानसभा कार्यालय की ओर अपना रोड शो किया. इसे शक्ति प्रदर्शन के…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *