ट्रंप ने भारत-पाकिस्तान के साथ क्या किया?- अमेरिकी NSA बोले- ट्रंप ने घातक संघर्ष रोका, दुनिया में US की भूमिका बेहद खास

अमेरिका ने एक बार फिर दावा किया है कि उसके समय पर हस्तक्षेप से भारत और पाकिस्तान के बीच संभावित टकराव टल गया। अमेरिकी राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार मार्को रुबियो ने कहा कि राष्ट्रपति ट्रंप ने भारत और पाकिस्तान को खतरनाक युद्ध में उलझने से रोकने के लिए हस्तक्षेप किया। रुबियो के मुताबिक, यह कदम इस वर्ष अमेरिका के नेतृत्व में किए गए प्रमुख शांति प्रयासों में से एक है। उन्होंने इसे वैश्विक संघर्ष-निवारण में वाशिंगटन की भूमिका का महत्वपूर्ण उदाहरण बताया।

 

भारत-पाकिस्तान संघर्ष विराम को लेकर अमेरिका का रुख 

बता दें कि पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान के आतंकी ढांचे को निशाना बनाने के लिए ऑपरेशन सिंदूर चलाया था। इस सैन्य कार्रवाई के बाद दोनों देशों के बीच तनाव बढ़ा, जिसके बाद 10 मई को संघर्ष विराम की घोषणा हुई। ट्रंप ने दावा किया कि यह उनके हस्तक्षेप से यह संभव हुआ।

भारत ने इसे खारिज करते हुए कहा कि यह समझौता पाकिस्तान की ओर से डायरेक्टर जनरल ऑफ मिलिट्री ऑपरेशंस (DGMO) के जरिए बातचीत के बाद हुआ। पहले पाकिस्तान ने भी इस दावे को अस्वीकार किया लेकिन बाद में अमेरिका की नजरों में अच्छा बने रहे के लिए उसने इसे स्वीकार कर लिया।

और पढ़े  पश्चिम बंगाल: पूर्व टीएमसी सांसद और अभिनेत्री कोयल मल्लिक भाजपा में शामिल, राज्यसभा की भी हैं उम्मीदवार
  • Related Posts

    PM मोदी का तमिलनाडु दौरा: राज्य को 13 हजार करोड़ की परियोजना की देंगे सौगात, कहां-कहां जाएंगे प्रधानमंत्री?

    प्रधानमंत्री मोदी रविवार को चेन्नई के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान पीएम 13,000 करोड़ रुपए से ज्यादा की विकास परियोजना लॉन्च करेंगे। इसमें नया मेट्रो कॉरिडोर, हाईवे में सुधार और…

    तरंग शक्ति-2026 अभ्यास: जोधपुर एयरबेस पर गरजे लड़ाकू विमान, राजनाथ सिंह ने देखा भारतीय वायुसेना का दम

    केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह शनिवार को राजस्थान के जोधपुर स्थित वायुसेना स्टेशन पहुंचे और बहुराष्ट्रीय वायु अभ्यास ‘तरंग शक्ति-2026’ के मुख्य कार्यक्रम में शामिल हुए। एयरबेस पहुंचने पर भारतीय…