ट्रंप ने भारत-पाकिस्तान के साथ क्या किया?- अमेरिकी NSA बोले- ट्रंप ने घातक संघर्ष रोका, दुनिया में US की भूमिका बेहद खास

Spread the love

मेरिका ने एक बार फिर दावा किया है कि उसके समय पर हस्तक्षेप से भारत और पाकिस्तान के बीच संभावित टकराव टल गया। अमेरिकी राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार मार्को रुबियो ने कहा कि राष्ट्रपति ट्रंप ने भारत और पाकिस्तान को खतरनाक युद्ध में उलझने से रोकने के लिए हस्तक्षेप किया। रुबियो के मुताबिक, यह कदम इस वर्ष अमेरिका के नेतृत्व में किए गए प्रमुख शांति प्रयासों में से एक है। उन्होंने इसे वैश्विक संघर्ष-निवारण में वाशिंगटन की भूमिका का महत्वपूर्ण उदाहरण बताया।

 

भारत-पाकिस्तान संघर्ष विराम को लेकर अमेरिका का रुख 

बता दें कि पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान के आतंकी ढांचे को निशाना बनाने के लिए ऑपरेशन सिंदूर चलाया था। इस सैन्य कार्रवाई के बाद दोनों देशों के बीच तनाव बढ़ा, जिसके बाद 10 मई को संघर्ष विराम की घोषणा हुई। ट्रंप ने दावा किया कि यह उनके हस्तक्षेप से यह संभव हुआ।

भारत ने इसे खारिज करते हुए कहा कि यह समझौता पाकिस्तान की ओर से डायरेक्टर जनरल ऑफ मिलिट्री ऑपरेशंस (DGMO) के जरिए बातचीत के बाद हुआ। पहले पाकिस्तान ने भी इस दावे को अस्वीकार किया लेकिन बाद में अमेरिका की नजरों में अच्छा बने रहे के लिए उसने इसे स्वीकार कर लिया।


Spread the love
और पढ़े  नेपाल की राजनीति में नया इतिहास: PM बालेंद्र की कैबिनेट में 33% महिलाएं, पांच महिला मंत्रियों को अहम जिम्मा
  • Related Posts

    इटली का फीफा वर्ल्ड कप का सपना टूटा: लगातार तीसरी बार नहीं कर पाए क्वालिफाई, पेनल्टी शूटआउट में मिली हार

    Spread the love

    Spread the loveचार बार की फीफा विश्व कप चैंपियन इटली की टीम को एक बार फिर बड़ा झटका लगा है। टीम लगातार तीसरी बार फीफा विश्व कप के लिए क्वालिफाई…


    Spread the love

    जेट ईंधन: जल्द बढ़ सकता है हवाई किराया, पहली बार घरेलू उड़ानों के लिए जेट ईंधन की कीमत 2 लाख के पार

    Spread the love

    Spread the love   देश में हवाई यात्रियों को किराए में भारी बढ़ोतरी के लिए तैयार रहना चाहिए। दरअसल जेट फ्यूल की कीमतें बीते एक माह में दोगुनी से ज्यादा…


    Spread the love