पश्चिम एशिया संकट- तेहरान में तबाही का खौफनाक मंजर, ईरान का इराक में कुर्द बलों के मुख्यालय पर हमला

Spread the love

श्चिम एशिया में हालात तनावपूर्ण बने हुए हैं। अमेरिका और इस्राइल की तरफ से हो रही बमबारी के बीच ईरान के राष्ट्रपति ने भी आक्रामक तेवर अपनाते हुए कहा है कि पलटवार जारी रहेगा। इसी खाड़ी देशों ने शांति बहाली की पहल करते हुए पहली आपात बैठक बुलाई है।

 

ओमान एयर ने दुबई, बहरीन, दोहा और कुवैत की उड़ानें रद्द की

ओमान एयर ने घोषणा की है कि हवाई क्षेत्र संबंधी प्रतिबंधों के कारण वह 6, 7 और 9 मार्च को नौ गंतव्यों के लिए आने-जाने वाली उड़ानें रद्द कर रही है। अम्मान, दुबई, बहरीन , दोहा , दम्माम, कुवैत , कोपेनहेगन , बगदाद और खासब उन गंतव्यों में शामिल हैं, जिनकी उड़ानें रद्द कर दी गई हैं।

भारत में ईरान के राजदूत का बयान

ईरान संघर्ष पर भारत में ईरान के राजदूत मोहम्मद फथली ने कहा, ‘वे अच्छी तरह जानते हैं कि ईरान कहां है और उसकी स्थिति क्या है। लेकिन दुर्भाग्य से इस्राइली शासन पूरे क्षेत्र की संपत्तियों को नष्ट और अशांति फैलाना चाहता है। ईरान अपने पड़ोसियों पर हमला नहीं कर रहा है। हम अपने पड़ोसियों पर हमला नहीं करते; वे हमें ठिकाने मुहैया कराते हैं। आपने सुना होगा कि 3 एफ-15 विमानों को मार गिराया गया। हमारे पड़ोसियों के साथ अच्छे संबंध हैं। हमने सभी पड़ोसियों को घोषणा कर दी है कि हम अमेरिका के ठिकानों पर हमला करेंगे।’ वहीं यह पूछे जाने पर कि क्या ईरान भारतीय पक्ष के संपर्क में है तो उन्होंने कहा कि नहीं, हमारी कोई बातचीत नहीं है। हमारे बीच कोई संदेश नहीं है। आप भारतीय पक्ष से पूछ सकते हैं।

और पढ़े  फरीदाबाद में पंक्चर की दुकान खोले बैठा था पाकिस्तानी जासूस, बिहार का रहने वाला है नौशाद अली

ईरान में पानी और बिजली आपूर्ति सुविधाओं को नुकसान

आईआरआईबी प्रसारक के अनुसार ईरान के ऊर्जा मंत्री अब्बास अलीबादी का कहना है कि अमेरिका-इस्राइल के हमलों के कारण देश के विभिन्न हिस्सों में पानी और बिजली आपूर्ति सुविधाओं को नुकसान पहुंचा है। उन्होंने आगे कहा कि निर्बाध सेवा वितरण सुनिश्चित करने के लिए मरम्मत कार्य जारी है। उन्होंने आगे कहा कि लोगों को पानी और बिजली की खपत के प्रति सावधान रहना चाहिए।

अराघची की अमेरिका को खुली चेतावनी, बोले- पछतावा होगा

ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने ईरानी युद्धपोत को पर अमेरिकी हमले पर नाराजगी जताई। अराघची ने एक्स पर पोस्ट में चेतावनी देते हुए लिखा कि अमेरिका ने ईरान के तट से 2,000 मील दूर समुद्र में एक जघन्य अपराध किया है। भारतीय नौसेना के मेहमान, लगभग 130 नाविकों को ले जा रहे ‘डेना’ पर अंतरराष्ट्रीय जलक्षेत्र में बिना किसी चेतावनी के हमला किया गया। मेरी बात याद रखना: अमेरिका को अपने इस कृत्य पर गहरा पछतावा होगा।

ईरान ने इराक में कुर्द बलों के मुख्यालय को निशाना बनाया

ईरान ने इराकी कुर्दिस्तान में कुर्द बलों के मुख्यालय को निशाना बनाया है। आईआरएनए समाचार एजेंसी के अनुसार ईरानी सेना ने कहा, ‘हमने इराकी कुर्दिस्तान में क्रांति का विरोध करने वाले कुर्द समूहों के मुख्यालय पर तीन मिसाइलों से हमला किया।’


Spread the love
  • Related Posts

    पश्चिम बंगाल Election: कोलकाता में तेज आंधी-बारिश में फंसा CM ममता का हेलिकॉप्टर, चुनाव प्रचार से लौट रहीं थीं ममता

    Spread the love

    Spread the love   कोलकाता में तेज आंधी और बारिश के कारण गुरुवार को हवाई यातायात प्रभावित हो गया, जिससे मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का हेलिकॉप्टर को उतरने में दिक्कतों का सामना करना…


    Spread the love

    ट्रंप ने ईरान को दी चेतावनी- कहा- फिर पीछे जाने का मौका नहीं

    Spread the love

    Spread the loveपश्चिम एशिया में जारी तनाव के बीच अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप ने एक बार फिर ईरान को कड़ी चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि ईरान को जल्द गंभीर…


    Spread the love