Weather: दिल्ली-NCR का मौसम बदला, गलन वाली ठंड के बीच हुई बूंदाबांदी, जानें…

Spread the love

 

देश के मैदानी और पहाड़ी इलाकों में कड़ाके की सर्दी का दौर जारी है। राजधानी एकबार फिर कड़ाके की ठंड की चपेट में है। बीते दो दिन से दिल्ली में शीतलहर की स्थिति बनी थी। वहीं, शुक्रवार की सुबह दिल्ली-एनसीआर के मौसम ने अचानक करवट ली। दिल्ली-एनसीआर के कई हिस्सों में सुबह के समय हल्की बारिश देखने को मिली, जिससे तापमान में गिरावट आई और मौसम और भी ठंडा हो गया। इस बारिश ने लोगों को सर्दी का अहसास और भी गहरा कर दिया है।

मौसम विभाग (आईएमडी) ने शुक्रवार को कोहरे का यलो अलर्ट जारी किया। दिन का अधिकतम तापमान करीब 17 डिग्री और न्यूनतम 5 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना जताई। शाम और रात के समय हल्की धुंध छा सकती है।

आईएमडी के अनुसार, दिल्ली में 10 से 12 जनवरी के बीच भी आसमान मुख्य रूप से साफ रहेगा। इन दिनों सुबह के समय हल्का से मध्यम कोहरा छाने की संभावना है। अधिकतम तापमान 15 से 18 डिग्री और न्यूनतम 5 से 8 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। 13 और 14 जनवरी को आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। इन दिनों भी सुबह के वक्त हल्का से मध्यम कोहरा रहने का अनुमान है। तापमान में मामूली उतार-चढ़ाव रहेगा। मौसम विभाग ने लोगों को सुबह के समय सावधानी बरतने की सलाह दी है, खासकर वाहन चालकों को कोहरे के कारण दृश्यता कम होने की स्थिति में सतर्क रहने को कहा गया है।

बारिश के इस दौर का एक महत्वपूर्ण सकारात्मक प्रभाव दिल्ली के वायु प्रदूषण में कमी के रूप में देखने को मिल सकता है। हालांकि अभी दिल्ली की हवा बेहद खराब श्रेणी में है। एयर क्वालिटी अर्ली वार्निंग सिस्टम फॉर दिल्ली द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, शुक्रवार सुबह दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 318 दर्ज किया गया है, जो ‘बेहद खराब’ श्रेणी में आता है। उम्मीद है कि इस बारिश से हवा की गुणवत्ता में सुधार होगा और राजधानीवासी कुछ हद तक प्रदूषण से राहत महसूस करेंगे। यह मौसमी बदलाव जहां एक ओर ठंडक बढ़ा रहा है, वहीं दूसरी ओर वायु गुणवत्ता के मोर्चे पर राहत की उम्मीद भी जगा रहा है।

और पढ़े  आतंकी साजिश नाकाम-: ISI के लिए जासूसी करने वाले मॉड्यूल का भंडाफोड़, CCTV से पाकिस्तान भेज रहे थे लाइव फीड

राजधानी के विभिन्न इलाकों में एक्यूआई की स्थिति पर नजर डालें तो केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली के अलीपुर में 280, आनंद विहार में 385, अशोक विहार में 328, आया नगर में 299, बवाना में 276, बुराड़ी में 278, और चांदनी चौक इलाके में 335 एक्यूआई दर्ज किया गया है।

वहीं, डीटीयू इलाके में 289, द्वारका सेक्टर-8 में 346, आईजीआई एयरपोर्ट टी3 में 252, आईटीओ में 307, जहांगीरपुरी में 340, लोधी रोड में 295, मुंडका में 326, नजफगढ़ में 278, नरेला में 296, पंजाबी बाग में 330, आरकेपुरम में 385, रोहिणी में 335, सोनिया विहार में 315, विवेक विहार में 368, और वजीरपुर में 336 एक्यूआई दर्ज किया गया है।


Spread the love
  • Related Posts

    SC- संसद में महिला आरक्षण पर सुप्रीमकोर्ट में सुनवाई आज, तुरंत लागू करने की मांग हुई तेज

    Spread the love

    Spread the loveदेशभर में जहां एक ओर महिलाओं को संसद और विधानसभा में 33% आरक्षण देने के मुद्दे को लेकर सियासत तेज हो गई है। वहीं दूसरी ओर अब इस मामले…


    Spread the love

    गायिका आशा भोसले के निधन पर प्रधानमंत्री मोदी ने जताया दुख

    Spread the love

    Spread the loveदिग्गज गायिका आशा भोसले नहीं रहीं। उनके निधन पर फिल्म, खेल और राजनीति जगत की हस्तियां श्रद्धांजलि दे रही हैं और दुख जता रही हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी…


    Spread the love