Weather:फिलहाल कड़ाके की ठंड से नहीं मिलेगी राहत, कड़ाके की ठंड जारी और गिरेगा तापमान।

Weather:फिलहाल कड़ाके की ठंड से नहीं मिलेगी राहत,
कड़ाके की ठंड जारी और गिरेगा तापमान।

पूरे उत्तर भारत में शीतलहर का प्रकोप जारी है और फिलहाल इससे राहत मिलती नहीं दिख रही है। आज तापमान और गिरने की आशंका। कोहरे का भी असर बना हुआ है। आज सवेरे दिल्ली एयरपोर्ट ने यात्रियों के लिए कोहरे का अलर्ट जारी किया है। साथ ही उसने जानकारी दी है कि सभी उड़ानों का संचालन इस समय सामान्य है फिर भी यात्रियों को संबंधित एयरलाइंस से संपर्क कर लेना चाहिए। इसके अलावा कोहरे के कारण उत्तर रेलवे की 12 ट्रेन देरी से चल रही हैं और दो को दोबारा शेड्यूल किया गया है। उत्तर पश्चिमी दिशाओं से चल रही बर्फीली हवाओं के वजह से बुधवार को दिल्ली का पारा नैनीताल, देहरादून, जम्मू, कटरा, अमृतसर से भी नीचे चला गया था। बुधवार को दिल्ली का न्यूनतम तापमान 4.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस सीजन का सबसे ठंडा दिन रहा। वहीं दस साल बाद चार जनवरी को न्यूनतम तापमान सबसे कम दर्ज हुआ है। इससे पहले 4 जनवरी 2013 को न्यूनतम तापमान 3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। बुधवार को दिन भर चली ठंडी हवाओं के कारण ठिठुरन महसूस हुई। दिन में हल्की धूप जरूर खिली, लेकिन ज्यादा राहत नहीं मिली।

प्रादेशिक मौसम विज्ञान केंद्र, नई दिल्ली के अनुसार बर्फीली हवाओं के कारण दिल्ली का तापमान गिर रहा है। अगले तीन से चार दिनों तक दिल्ली में घने से घना कोहरा छाए रहने का अनुमान है। दिनभर शीतलहर चलने का अनुमान जताया जा रहा है। पारा भी गिरकर 4 डिग्री तक आने की संभावना है। विभाग के अनुसार बुधवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री कम 16.5 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री कम 4.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। दिल्ली का जाफरपुर इलाका सबसे ठंडा रहा। यहां अधिकतम तापमान 13.2 डिग्री और न्यूनतम तापमान 6.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। वहीं एनसीआर क्षेत्र में भी तापमान में गिरावट दर्ज हुई। अधिकतम तापमान एनसीआर के गाजियाबाद में 12.9 डिग्री, गुरुग्राम में 15 डिग्री और फरीदाबाद में 17.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

और पढ़े  राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार विजेता निर्माता पर ईटानगर में हमला, पुलिस ने शुरू की मामले की जांच

मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार से न्यूनतम तापमान में गिरावट होगी। सात जनवरी तक तापमान चार डिग्री तक रहने की संभावना है। मौसम विभाग की मानें तो अगले कुछ दिनों तक दिल्ली सहित एनसीआर क्षेत्र में घना कोहरा छाए रहने का अनुमान है। वहीं विभाग ने सात जनवरी तक शीतलहर चलने व सर्द दिन रहने का येलो अलर्ट जारी किया है। उसके बाद कुछ राहत की उम्मीद है। विभाग ने माने तो बृहस्पतिवार को सुबह के समय घना कोहरा छाए रहने का अनुमान जताया है। वहीं अधिकतम तापमान 18 डिग्री और न्यूनतम तापमान 4 डिग्री तक दर्ज होगा।

पूर्वानुमान: आसमान साफ व सुबह के समय घना कोहरा रहेगा।
अधिकतम तापमान: 16.5 डिग्री सेल्सियस
न्यूनतम तापमान: 4.4 डिग्री सेल्सियस
5 जनवरी को सूर्यास्त: शाम 5:39 मिनट
6 जनवरी को सूर्योदय: सुबह 7:15 मिनट

  • Related Posts

    अमेरिका: मीडिया संस्थानों से टकराव के बीच व्हाइट हाउस ने लॉन्च किया ‘ट्रंप टीवी’

    व्हाइट हाउस ने सोमवार को ‘ट्रंप टीवी: द एसेंशियल्स स्टेशन’ लॉन्च किया। यह 24/7 चलने वाला डिजिटल वीडियो स्ट्रीम है जिसमें प्रशासन की घोषणाएं, राष्ट्रपति के बयान और अन्य कंटेंट…

    ईरान पर अमेरिका का बड़ा वार: 23 सितंबर से दुनियाभर में एयरलाइंस पर रोक, तेहरान ने दी हमले की चेतावनी

    अमेरिका ने ईरान के विमानन क्षेत्र के खिलाफ अब तक की सबसे सख्त कार्रवाई का एलान किया है। अमेरिकी वित्त मंत्री स्कॉट बेसेंट ने चेतावनी दी है कि 23 सितंबर…