आप भी बनो लखपति -:अब हर बच्चे पर मिलेगा लाखों का इनाम,क्यों मिलता है आबादी बढ़ाने पर इनाम.

Spread the love

आप भी बनो लखपति -:अब हर बच्चे पर मिलेगा लाखों का इनाम,क्यों मिलता है आबादी बढ़ाने पर इनाम.

दुनिया की आबादी आठ सौ करोड़ से ज्यादा हो चुकी है। कई देश बढ़ती आबादी से चिंतित हैं तो कई देश आबादी बढ़ाने की मुहिम चला रहे हैं। ऐसे ही देशों में एक जापान है। जापान की सरकार ने इस साल बच्चे पैदा करने के लिए परिवारों को प्रोत्साहित करने की नई योजना घोषित की है। इसके अनुसार, टोक्यो के बाहरी इलाके में जाकर बसने वालों को हर बच्चा पैदा करने पर लगभग दस लाख येन (छह लाख भारतीय रुपया) इनाम के रूप में दिया जाएगा। मतलब एक बच्चा पैदा करते ही लखपति बनने का मौका मिल रहा है।

1- शादी के कई सालों बाद भी ज्यादातर लोग यहां बच्चे पैदा नहीं करते हैं। इसके चलते जापान में युवाओं की संख्या लगातार घटती जा रही है, जबकि बुजुर्ग बढ़ते जा रहे हैं। अब जापान में काम करने वालों की संख्या कम हो गई है। यह देश अपनी घटती आबादी के चलते परेशान है। जापान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, जापानी लोगों पर किए गए एक नए सर्वे में पाया गया है कि 18 से 34 साल की उम्र के 70 प्रतिशत अविवाहित पुरुषों और 60 प्रतिशत अविवाहित महिलाओं की रिलेशनशिप में दिलचस्पी ही नहीं है। 30 फीसदी ऐसे जोड़े भी हैं, जिनके यहां शादी के कई सालों बाद भी बच्चे नहीं हैं। इसी के चलते यहां की सरकार बच्चे पैदा करने पर नकद इनाम देती है। हर बच्चे पर अब छह लाख रुपये का इनाम दिया जाएगा। जापान का बर्थ रेट महज 1.46 है, जो देश के लिए चिंता का विषय है।

और पढ़े  Politics: डीके शिवकुमार बोले- राज्यपाल की तरफ से टीवीके को बहुमत साबित करने का मौका न मिलना गलत

2-रूस में दूसरे विश्व युद्ध के बाद से जनसंख्या दर में लगातार गिरावट हुई है। अब यहां प्रति 1000 महिलाओं के मुकाबले 800 पुरुष हैं। यहां अधिकतर युवा कुंवारे हैं। शादी के बाद भी बहुत से जोड़े बच्चे नहीं करते हैं। इसके चलते सरकार ने 12 सितंबर 2007 को ‘गर्भधारण दिवस’ घोषित कर दिया था। इस दिन की छुट्टी रहती है, ताकि लोग बच्चे पैदा करने पर फोकस कर सकें। इसके अलावा जो महिलाएं इस दिन के ठीक नौ माह बाद बच्चे को जन्म देती हैं उन्हें कार और इलेक्ट्रॉनिक सामान गिफ्ट किए जाते हैं। रूस सरकार ने एक और योजना की शुरुआत की है। इसके अनुसार, दूसरा या तीसरा बच्चा पैदा करने वाली महिला को नौ हजार डॉलर यानी करीब सात लाख रुपये दिए जाते हैं।

3-इटली में भी युवाओं की जनसंख्या काफी तेजी से घटती जा रही है। यही कारण है कि यहां की सरकार ने घटती आबादी को लेकर चिंता जाहिर की है। यहां प्रति महिला फर्टिलिटी रेट महज 1.43 है, जो यूरोप के औसत 1.58 से भी कम है। सरकार ने कई योजना बनाई है, जिसके जरिए लोगों को ज्यादा से ज्यादा बच्चों को पैदा करने के लिए जागरुक किया जा रहा है। यहां बच्चा पैदा करने वालों को अगर आर्थिक मदद की जरूरत होती है तो सरकार बच्चों का पूरा खर्च उठाती है।

4-सन 1990 के बाद से रोमानिया में जन्मदर लगातार कम हो रही है। संयुक्त राष्ट्र के मुताबिक, वर्ष 2018 में यहां जनसंख्या की वृद्धि दर -0.50 % है। यहां के हालात इस कदर बिगड़ रहे हैं कि सरकार ने बच्चे न पैदा करने वाले दंपत्तियों पर ज्यादा टैक्स लगाना शुरू कर दिया है। एक रिपोर्ट के अनुसार, जो दंपत्ति बच्चे पैदा नहीं करती है, उन्हें 20 प्रतिशत ज्यादा टैक्स देना पड़ता है।

और पढ़े  विधानसभा चुनाव नतीजे- बंगाल में BJP दोहरे शतक के करीब, तमिलनाडु में टीवीके सबसे बड़ी पार्टी

5-तुर्किये में भी जन्मदर लगातार घट रही है। यही कारण है कि यहां की सरकार ने भी ज्यादा से ज्यादा बच्चे पैदा करने के लिए इनाम की घोषणा की है। यहां पहला बच्चा पैदा होने पर 230 डॉलर, दूसरे बच्चे पर 270 डॉलर और तीसरा बच्चा पैदा होने पर 360 डॉलर का इनाम दिया जाता है। यहां मां बनने वाली महिलाओं को फुल टाइम के वेतन पर पार्ट टाइम जॉब दी जाती है।

6-हां प्रति महिला 1.23 बच्चा है। यह रेट भी सरकार की कोशिशों के बाद सुधरा है। वर्ष 2005 में यहां फर्टीलिटी रेट 0.95 चला गया था। वर्ष 2013 के बाद से यहां शादी शुदा जोड़ों को बच्चे पैदा करने पर इनाम दिया जाता है। सरकार कई तरह से लोगों को बच्चे पैदा करने के लिए प्रोत्साहित कर रही है।


Spread the love
  • Related Posts

    पीएम मोदी बोले- पेट्रोलियम उत्पादों का संयम से करें इस्तेमाल’, इससे विदेशी मुद्रा की होगी बचत

    Spread the love

    Spread the loveपश्चिम एशिया में चल रहे भारी तनाव और युद्ध के माहौल के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों से एक बहुत बड़ी अपील की है। रविवार को तेलंगाना…


    Spread the love

    बांग्लादेश HC ने हिंदू साधु चिन्मय दास की जमानत याचिका खारिज की, हत्या मामले में जारी रहेगा ट्रायल

    Spread the love

    Spread the loveबांग्लादेश में हिंदू संत ब्रह्मचारी चिन्मय कृष्ण दास को बड़ा झटका लगा है। देश के हाईकोर्ट ने रविवार को उनकी जमानत याचिका खारिज कर दी। अदालत ने कहा…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *