वॉशिंगटन मेयर चुनाव: अमेरिकी हिंदू गठबंधन ने रिनी संपत को दिया समर्थन, आधारभूत चीजों को दुरुस्त करने का वादा

Spread the love

वॉशिंगटन डीसी के मेयर चुनाव में भारतीय मूल की रिनी संपत ने अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई है। अमेरिकी हिंदू गठबंधन ने आधिकारिक तौर पर रिनी संपत को अपना समर्थन देने की घोषणा की है। तमिलनाडु में जन्मी रिनी संपत एक अनुभवी साइबर सुरक्षा विशेषज्ञ हैं। वह 16 जून को होने वाले डेमोक्रेटिक प्राइमरी चुनाव में अपनी किस्मत आजमा रही हैं।

 

रिनी संपत के समर्थन में अमेरिकी हिंदू गठबंधन ने वॉशिंगटन के प्रसिद्ध इस्कॉन डीसी मंदिर में एक विशेष बैठक आयोजित की। इस बैठक का उद्देश्य भारतीय-अमेरिकी समुदाय को एकजुट करना था। रिनी संपत इस चुनाव में ‘फिक्स द बेसिक्स’ यानी बुनियादी सुविधाएं और नया विजन के वादे के साथ मैदान में उतरी हैं।

 

हमारी एकता ही इसे एक स्थायी आंदोलन बनाएगी’
अमेरिकी हिंदू गठबंधन (एएचसी) मैरीलैंड के कार्यकारी निदेशक अंकुर मिश्रा ने इस अवसर पर एक महत्वपूर्ण बयान दिया। उन्होंने कहा, ‘अब हम केवल दर्शक नहीं रह गए हैं। हम एक संगठित और एकजुट मोर्चा हैं। हम यह सुनिश्चित कर रहे हैं कि हमारे परिवारों का स्थानीय सरकार के उच्चतम स्तरों पर प्रतिनिधित्व हो। रिनी की उम्मीदवारी एक ऐतिहासिक शुरुआत है। हमारी एकता ही इसे एक स्थायी आंदोलन बनाएगी।’

इस स्वागत समारोह में समुदाय के कई गणमान्य नेता उपस्थित रहे। इनमें श्रीनिवास तातीपामुला, लक्ष्मी थलंकी, महेंद्र सापा और चित्रंजन नाथ जैसे प्रमुख नाम शामिल थे। इन नेताओं ने रिनी की क्षमता और उनके विजन पर भरोसा जताया।

कौन हैं रिनी संपत?
रिनी संपत का जन्म तमिलनाडु के थेनी में हुआ था। वह मात्र सात साल की उम्र में अमेरिका आ गई थीं। वह पिछले एक दशक से अधिक समय से वॉशिंगटन डीसी की निवासी हैं। साइबर सुरक्षा में उनकी विशेषज्ञता और स्थानीय मुद्दों पर उनकी पकड़ उन्हें एक विशिष्ट उम्मीदवार बनाती है।

और पढ़े  अब मिलेगा गरिमा के साथ मौत का भी अधिकार, 2 मेडिकल बोर्ड तय करेंगे तो हटेगा लाइफ सपोर्ट

राजनीतिक विशेषज्ञों के अनुसार, 3 नवंबर को होने वाले मुख्य चुनाव के लिए डेमोक्रेटिक नामांकन की दौड़ में जनीस लुईस जॉर्ज और केनियन मैकडफी को वर्तमान में सबसे आगे माना जा रहा है। वॉशिंगटन डीसी में डेमोक्रेटिक पार्टी का जबरदस्त दबदबा है। साल 1975 में मेयर पद के लिए चुनाव शुरू होने के बाद से इस शहर में कभी भी रिपब्लिकन मेयर नहीं चुना गया है। इससे पहले इस शहर का प्रशासन अमेरिकी राष्ट्रपति की ओर से नियुक्त ‘बोर्ड ऑफ गवर्नर्स’ द्वारा चलाया जाता था।

रिनी संपत ने क्या कहा? 
वर्तमान में डिस्ट्रिक्ट ऑफ कोलंबिया का प्रशासन एक निर्वाचित मेयर और 13 सदस्यीय जिला परिषद की ओर से संभाला जाता है। रिनी संपत ने कहा कि मेयर के रूप में उनका मुख्य लक्ष्य शहर को उसके बुनियादी वादों पर खरा उतारना होगा। उन्होंने कहा, ‘मेरी प्राथमिकता होगी कि शहर अपने निवासियों के प्रति बुनियादी प्रतिबद्धताओं को पूरा करे। सड़कों के गड्ढे भरना, पोटोमैक नदी में गंदे पानी के बहाव को रोकना और महंगाई कम करना मेरी प्राथमिकता होगी।’


Spread the love
  • Related Posts

    16 अगस्त को अलवर आएंगे गृह मंत्री शाह, 700 करोड़ की योजनाओं की देंगे सौगात, बारिश से बदला जनसभा स्थल

    Spread the love

    Spread the loveकेंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 16 अगस्त को अलवर पहुंचेंगे। वे करीब 700 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। बारिश के कारण उनकी जनसभा…


    Spread the love

    हिसार- मकान पर गिरी आसमानी बिजली: तेज धमाके से दहला बुड्ढाखेड़ा गांव, बिजली की वायरिंग जली

    Spread the love

    Spread the loveउकलाना क्षेत्र के गांव बुड्ढाखेड़ा में शनिवार को बारिश के दौरान एक मकान पर आसमानी बिजली गिर गई। बिजली गिरने से तेज धमाका हुआ और मकान की बिजली…


    Spread the love