उत्तराखंड मौसम: पहाड़ों में तेज बारिश की चेतावनी, येलो अलर्ट, जानें कबसे बदलेगा मौसम का मिजाज

Spread the love

 

 

राज्य के पर्वतीय इलाकों में आज (मंगलवार) भी मौसम बदला रहेगा। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से चमोली, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले के कुछ इलाकों में तेज हवा के साथ बिजली चमकने और तेज दौर की बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। जबकि, मैदानी इलाकों में मौसम शुष्क रहेगा।

केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार देहरादून समेत, पौड़ी, हरिद्वार, अल्मोड़ा, टिहरी, नैनीताल, चंपावत और ऊधमसिंह नगर जिले के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश होने की संभावना है। आने वाले दिनों की बात करें तो 23 मई तक प्रदेशभर में मौसम की यही स्थिति रहेगी।

पर्वतीय इलाकों में तेज हवाओं के साथ तेज दौर की बारिश होने से तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है। जबकि, मैदानी इलाकों में बादल छाए रहने से गर्म हवाओं से राहत मिलेगी। हालांकि, दिन के समय तपिश परेशान करेगी।


Spread the love
और पढ़े  हल्द्वानी: राजनाथ बोले- भारत बोलता है तो दुनिया कान खोलकर सुनती है
  • Related Posts

    हरिद्वार- रफ्तार पकड़ेंगे हरिद्वार में कुंभ मेले के निर्माण कार्य, CM ने दी 50.27 करोड़ की मंजूरी

    Spread the love

    Spread the love   हरिद्वार कुंभ मेला में होने वाले निर्माण कार्याें के लिए 50.27 करोड़ रुपये की मंजूरी दी गई। पहली किश्त के रूप में 20.11 करोड़। इसके अलावा…


    Spread the love

    कोटद्वार- आमपड़ाव क्षेत्र में डीजे बजाने से रोकने पर बवाल, 2 भाइयों ने पुलिस टीम पर किया हमला

    Spread the love

    Spread the love   कोटद्वार के आमपड़ाव क्षेत्र में देर रात डीजे बजाने से रोकने पर बवाल हो गया। दो भाइयों ने पुलिस टीम पर हमला कर दिया। इस दौरान पुलिसकर्मी बाल-बाल बचे। वहीं, पुलिस…


    Spread the love