W Bengal: ममता सरकार के मंत्री अखिल गिरि ने की राष्ट्रपति पर अभद्र टिप्प्णी, कह दी यह बात

Spread the love

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पर अभद्र टिप्पणी कर ममता बनर्जी सरकार में मंत्री अखिल गिरि विवादों में घिर गए हैं। उन्होंने नंदीग्राम में एक सभा को संबोधित करते हुए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पर अभद्र टिप्प्णी की है। उन्होंने कहा, हम लोग किसी को उनकी शक्ल-सूरत से नहीं आंकते। हम राष्ट्रपति की कुर्सी का सम्मान करते हैं, लेकिन हमारे राष्ट्रपति कैसे दिखते हैं? पश्चिम बंगाल के मंत्री अखिल गिरि का यह भाषण कैमरे में कैद हो गया है, जो अब सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। इस कारण अब मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की भी किरकिरी हो रही है।

वीडियो वायरल होने के बाद भाजपा ने ममता बनर्जी और उनके मंत्री अखिल गिरि पर निशाना साधा है। भाजपा ने दावा किया कि जब अखिल गिरि ने राष्ट्रपति के खिलाफ यह यह टिप्पणी की तो ममता बनर्जी सरकार की महिला कल्याण विभाग की मंत्री शशि पंका भी वहां मौजूद थीं। वहीं भाजपा नेता अमित मालवीय ने ट्वीट कर कहा, ममता बनर्जी की कैबिनेट में मंत्री अखिल गिरि ने राष्ट्रपति का अपमान किया है। मालवीय ने आगे कहा- ममता बनर्जी हमेशा आदिवासी विरोधी रही हैं। चुनाव में भी उन्होंने मुर्मू का समर्थन नहीं किया था। यह अभिव्यक्ति का शर्मनाक स्तर है।

सुवेंदु अधिकारी पर कर रहे थे तंज
अखिल गिरि की विवादित टिप्पणी तब सामने आई है, जब वह भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी पर हमला बोल रहे थे। उन्होंने कहा, सुवेंदु अधिकारी मेरे लिए कहते हैं कि मैं सुंदर नहीं हूं। वह कितने सुंदर हैं? हम लोगों को उनके रूप से नहीं आंकते।

और पढ़े  पश्चिमबंगाल: बीरभूम में होटल में लगी भीषण आग, सात लोगों की मौत

Spread the love
  • Related Posts

    राहुल गांधी का दावा: PM मोदी का शासन आखिरी दौर में, उत्तराधिकारी की तलाश शुरू हुई

    Spread the love

    Spread the loveलोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने बुधवार को कांग्रेस कार्य समिति यानी सीडब्ल्यूसी की बैठक में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का शासन ‘अंतिम दौर’ में…


    Spread the love

    आज 35 साल बाद बांग्लादेश में राष्ट्रपति चुनाव: किसका किससे है मुकाबला, कौन दौड़ में सबसे आगे? जानिए समीकरण

    Spread the love

    Spread the loveबांग्लादेश में आज नए राष्ट्रपति का चुनाव होने वाला है। सत्तारूढ़ बीएनपी के बड़े नेता मिर्जा फखरुल इस्लाम आलमगीर इस चुनाव में सबसे आगे माने जा रहे हैं।…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *