PAN CARD सावधान-: कही आपके पैन कार्ड पर तो किसीने लोन नही ले रखा है तो हो जाये सावधान ऐसे चेक करें, वरना पड़ सकते हैं आप दिक्कत में

आजकल लगभग सभी कामों के लिए आधार कार्ड की जरूरत होती है। होटल में ठहरना हो, बैंक में खाता खुलवाना हो, अपनी पहचान बतानी हो, सिम कार्ड लेना हो या कुछ अन्य काम। सभी के लिए आधार कार्ड की जरूरत होती है। लेकिन इस बात से भी इंकार नहीं किया जा सकता कि पैन कार्ड न होने पर भी कई सारे काम अटक सकते हैं। जैसे- आयकर रिटर्न भरने के लिए, लोन लेने के लिए आदि। इसलिए पैन कार्ड का पास में होना भी बेहद जरूरी है। बस आपको इस बात का ध्यान रखना है कि कोई आपके पैन कार्ड का गलत इस्तेमाल न कर पाएं। जैसे- पिछले दिनों सामने आया था कि जालसाजों ने कुछ लोगों के पैन कार्ड के जरिए लोन ले लिया था। ऐसे में आपके लिए भी ये जरूरी है कि आप चेक करें कि कहीं आपके पैन कार्ड पर तो किसी ने गलत तरीके से लोन नहीं लिया हो।
<strong>PAN CARD सावधान-: कही आपके पैन कार्ड पर तो किसीने लोन नही ले रखा है तो हो जाये सावधान ऐसे चेक करें, वरना पड़ सकते हैं आप दिक्कत में</strong>

ऐसे चेक कर सकते हैं:-

स्टेप 1
आपको जानना है कि आपके पैन कार्ड पर किसी ने गलत तरीके से लोन तो नहीं लिया, तो आपको इसके लिए सिबिल स्कोर के इस लिंक पर https://www.cibil.com/ पर जाना होगा।

यहां पर ‘गेट योर सिबिल स्कोर’ पर क्लिक करें और अपने मुताबिक किसी एक सब्सक्रिप्शन को चुन लें। अब अपनी ईमेल आईडी, जन्मतिथि और अपने मोबाइल नंबर समेत बाकी जानकारी भरें।

फिर लॉगिन का पासवर्ड बनाकर आईडी टाइप में इनकम टैक्स आईडी चुनें। फिर पैन नंबर दर्ज कर ‘वेरीफाई योर आईडेंटिटी’ पर क्लिक करें। अब यहां मांगी गई जानकारी और फीस भरें।

और पढ़े  इस्राइली सेना की कार्रवाई: युद्धविराम के बीच खान यूनिस में हमला, हमास के कमांडर समेत दो लड़ाके ढेर

अब ओटीपी या पासवर्ड से लॉगिन करें। इसके बाद फॉर्म भरने के बाद आपको अपना सिबिल स्कोर तो पता चलेगा ही, साथ ही आप ये भी जान सकते हैं कि आपके पैन कार्ड पर कितने लोन हैं। अगर कोई गलत एक्टिविटी है, तो आप आईटी विभाग को इस लिंक https://incometax.intelenetglobal.com/pan/pan.asp के जरिए शिकायत कर सकते हैं।

  • Related Posts

    फ्लाईदुबई- कैप्टन स्मित को इस्राइल में मिलेगा सर्वोच्च नागरिक सम्मान

    इस्राइल ने भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार को नागरिक वीरता के लिए राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित करने की घोषणा की है। राष्ट्रपति आइजैक हर्जोग ने गुरुवार को इस सम्मान की…

    आज 6 सीटों पर उपचुनाव की मतगणना,असम में लोकसभा, बंगाल-तमिलनाडु में चार विधानसभा सीटें

    आज पांच विधानसभा सीटों समेत कुल छह सीटों के चुनाव नतीजे घोषित किए जाएंगे। असम में नगांव लोकसभा सीट पर उपचुनाव कराए गए हैं। बंगाल-तमिलनाडु में चार विधानसभा सीटों पर…