वनडे में विराट कोहली का 53वां शतक,दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ जड़ा लगातार दूसरा शतक

Spread the love

भारतीय टीम के अनुभवी बल्लेबाज विराट कोहली ने 2027 में होने वाले वनडे विश्व कप के लिए दावा मजबूत कर लिया है। कोहली शानदार फॉर्म में चल रहे हैं और उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ लगातार दूसरा शतक लगा दिया है। कोहली ने इससे पहले रांची में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ शतकीय पारी खेली थी और अब रायपुर में भी उन्होंने इस फॉर्म में जारी रखते हुए शतक लगा दिया है। कोहली वे 90 गेंदों पर सैकड़ा पूरा किया।

 

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट का 84वां शतक लगाया
कोहली का यह वनडे में 53वां और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में कुल 84वां शतक है। कोहली पहले ही अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के किसी प्रारूप में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए थे और अब उन्होंने इस रिकॉर्ड को और मजबूती दी है। कोहली वनडे में शतक लगाने के मामले में सभी से काफी आगे निकल गए हैं। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने का रिकॉर्ड सचिन तेंदुलकर के नाम है जिन्होंने 100 शतक लगाए हैं।

 

 

13वीं बार लगातार तीसरी बार वनडे में बनाया 50+ स्कोर
कोहली ने इस दौरान दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ लगातार दूसरा 50+ स्कोर बनाया। वहीं, लगातार तीसरे मैच में उन्होंने 50+ स्कोर बनाया। इससे पहले कोहली ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सिडनी में नाबाद 74 रन बनाए थे, जबकि दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले वनडे में 135 रन की पारी खेली थी। यह 13वीं बार है जब उन्होंने वनडे में लगातार तीन या इससे ज्यादा बार 50+ स्कोर बनाया है। इस प्रारूप में ये सर्वाधिक है। इस मामले में रोहित शर्मा दूसरे स्थान पर हैं जिन्होंने 11 बार ऐसा किया है, जबकि सचिन तेंदुलकर ने 10 बार वनडे में लगातार तीन मैचों में 50+ स्कोर बनाए हैं।

दक्षिण अफ्रीका-भारत के बीच वनडे की सबसे बड़ी साझेदारी
भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए रोहित शर्मा और यशस्वी जायसवाल के विकेट जल्द गंवा दिए थे जिसके बाद कोहली ने ऋतुराज गायकवाड़ के साथ मिलकर पारी को संभाला। कोहली से पहले ऋतुराज गायकवाड़ ने अपने वनडे करियर का पहला शतक लगाया, लेकिन गायकवाड़ शतक लगाने के बाद कैच आउट होकर पवेलियन लौट गए। गायकवाड़ ने 105 रन बनाए। कोहली और गायकवाड़ के बीच चौथे विकेट के लिए 195 रनों की साझेदारी हुई। यह भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच किसी भी विकेट के लिए वनडे में की गई सबसे बड़ी साझेदारी है। कोहली और गायकवाड़ की जोड़ी ने इस मामले में सचिन और दिनेश कार्तिक को पीछे छोड़ा जिन्होंने इस टीम के खिलाफ ग्वालियर में 2010 में 194 रनों की साझेदारी की थी। 

और पढ़े  2026: महिला टी20 विश्वकप का पूरा शेड्यूल देखें, इस दिन खेला जाएगा भारत-पाकिस्तान महामुकाबला

Spread the love
  • Related Posts

    करो या मरो मुकाबले में आज श्रीलंका का सामना करेगा पाकिस्तान, बारिश में धुला मैच तो किसे होगा फायदा?

    Spread the love

    Spread the love   न्यूजीलैंड पर इंग्लैंड की जीत से पाकिस्तान की उम्मीदें भले ही जीवंत हो गई हैं, लेकिन अगर उसे सेमीफाइनल में पहुंचना है तो हर हाल में…


    Spread the love

    2026: महिला टी20 विश्वकप का पूरा शेड्यूल देखें, इस दिन खेला जाएगा भारत-पाकिस्तान महामुकाबला

    Spread the love

    Spread the loveअंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने मंगलवार को महिला टी20 विश्व कप 2026 के पूरे कार्यक्रम की घोषणा कर दी। 12 जून से पांच जुलाई तक इंग्लैंड और वेल्स…


    Spread the love