विजय-रश्मिका- 14 राज्यों में शादी की मिठाई बांटेंगे विजय-रश्मिका, फूड ट्रक भेजकर करेंगे फैंस का मुंह मीठा

Spread the love

विजय और रश्मिका मंदाना की शादी का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। बीते 26 फरवरी को उदयपुर में ‘विरोश’ रस्मो-रिवाज के साथ विवाह बंधन में बंध गए हैं। अपनी शादी की खुशी में कपल ने अपने फैंस का मुंह मीठा कराने की तैयारी की है। देश के तमाम हिस्सों में मिठाई पहुंचाई जाएगी। इसके लिए ट्रक भरकर मिठाई रवाना की गई है। खुद विजय ने यह जानकारी अपने फैंस के साथ साझा की है।

 

विरोश ने लिखा- ‘आपके साथ जश्न मनाकर हमें खुशी होगी’
विजय और रश्मिका ने एक साझा सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए फैंस का आभार जताया है। उन्होंने लिखा है, ‘इस देश के खूबसूरत लोगों के लिए। आप हमेशा हमारी यात्रा और हमारे प्यार का हिस्सा रहे हैं। और, आप सभी के साथ अपनी शादी का जश्न मनाकर हमें सच में बहुत खुशी होगी और भारत खुशियां कैसे मनाता है? मिठाई और भोज के साथ। तो 1 मार्च को हम अपनी जिंदगी के इस खूबसूरत पल की खुशी आप सभी के साथ शेयर करने के लिए पूरे देश में प्यार और मिठाइयों से भरे ट्रक भेज रहे हैं। हम देश भर के कई मंदिरों में अन्नदान करेंगे। आप सभी का आशीर्वाद चाहिए’।

 

 

मंदिरो में करेंगे अन्नदान
विजय और रश्मिका की शादी की मिठाई तेलंगाना से लेकर बिहार तक 14 राज्यों के अलग-अलग शहरों में भेजी जाएगी। दिल्ली, चंडीगढ़, उत्तर प्रदेश, गुजरात, मध्य प्रदेश, राजस्थान, आंध्र प्रदेश सहित कई स्टेट शामिल हैं। इसके अलावा कपल अलग-अलग मंदिरों में आनंदनम भी करवाएंगे। इसके तहत मंदिरों में भोज परोसा जाएगा। विरोश ने अपनी शादी की खुशी में फैंस को शामिल करके एक मिसाल पेश की है। जिन मंदिरों में अन्नदान करने वाले हैं, उसकी सूची कपल ने साझा की है।

और पढ़े  खाड़ी अरब गुट के महासचिव ने लगाए बड़े आरोप- होर्मुज पर जहाजों से शुल्क वसूल रहा है ईरान

 

पर्दे पर साथ नजर आएंगे विरोश
रश्मिका और विजय ‘गीता गोविंदम’ और ‘डियर कॉमरेड’ जैसी फिल्मों में साथ काम कर चुके हैं। शादी के बाद पहली बार यह जोड़ी फिल्म ‘राणाबाली’ में नजर आएगी। इस फिल्म का निर्देशन राहुल सांकृत्यायन ने किया है। फिल्म का पहला गाना ‘ओ मेरे साजन’ रिलीज हो चुका है।


Spread the love
  • Related Posts

    नेपाल के नए PM का शपथ ग्रहण समारोह-  आज प्रधानमंत्री का पदभार ग्रहण करेंगे बालेंद्र शाह, नेपाल को मिलेगा सबसे युवा पीएम

    Spread the love

    Spread the loveराष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (आरएसपी) नेता बालेंद्र शाह शुक्रवार को नेपाल के प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे। वह देश के सबसे युवा पीएम होंगे। इससे पहले संसद के अस्थायी…


    Spread the love

    US-ईरान युद्ध के बीच ट्रंप का फैसला- ऊर्जा ठिकानों पर हमले की समय सीमा 6 अप्रैल तक बढ़ाई

    Spread the love

    Spread the love   अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे तनाव के बीच एक बड़ी कूटनीतिक हलचल देखने को मिली है। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के…


    Spread the love