उत्तराखंड विधानसभा सत्र- पक्ष-विपक्ष के विधायकों में दिखी सतर्कता, अभी तक मिले 500 से अधिक प्रश्न

ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण के भराड़ीसैंण विधानसभा भवन में होने वाले बजट सत्र में क्षेत्र की समस्याओं व मुद्दों को उठाने के लिए पक्ष-विपक्ष के विधायक सर्तक दिख रहे हैं। विधानसभा सचिवालय के पास अब तक 500 से अधिक प्रश्न पहुंच गए हैं। सत्र होने में अभी समय है, जिससे प्रश्नों की संख्या बढ़ सकती है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बजट सत्र को गैरसैंण में कराने के संकेत दे दिए हैं। इसके आधार पर विधानसभा सचिवालय ने भी भराड़ीसैंण विधानसभा में तैयारियां शुरू कर दी है। हालांकि प्रदेश सरकार की ओर से सत्र की तिथि घोषित करनी बाकी है।

माना जा रहा है कि सरकार होली के बाद बजट सत्र की तिथि घोषित कर सकती है। बजट सत्र को देखते हुए पक्ष-विपक्ष के विधायक भी होमवर्क करने में लगे हैं। विधायकों की ओर से 500 से अधिक प्रश्न विधानसभा सचिवालय को प्राप्त हो चुके हैं। प्रश्नों के आने का सिलसिला जारी है।

सरकार की तरफ से प्रश्नों का जवाब संबंधित विभागों के माध्यम से तैयार किए जा रहे हैं। चुनाव वर्ष में हो रहे बजट सत्र में पक्ष-विपक्ष के विधायकों की जिज्ञासा है कि वे अपने विधानसभा क्षेत्र के विकास से संबंधित मुद्दों व क्षेत्र की समस्याओं को सदन में उठाएं और उन मुद्दों का समाधान करने के लिए सरकार की तरफ सकारात्मक जवाब मिले।

और पढ़े  उत्तराखंड विस सत्र: पेश होगा 5 हजार करोड़ का अनुपूरक बजट, अंतिम चरण में तैयारी, विभागों ने भेजे प्रस्ताव
  • Related Posts

    मंत्री रेखा आर्या के पति का बड़ा आरोप: भ्रष्टाचार से 210 करोड़ की कथित अवैध संपत्ति अर्जित की, जांच की मांग की

    उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य और उनके पति बरेली निवासी भाजपा नेता पप्पू गिरधारी के बीच आरोप-प्रत्यारोप तेज हो गए हैं। मंत्री की ओर से लगाए गए आरोपों के…

    ऊधमसिंह नगर- CM ने दी किसानों को राहत: तीन महीने का बिजली बिल किया माफ, केसीसी ऋण वसूली पर भी रोक

    आपदा प्रभावित किसानों को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बड़ी राहत प्रदान की है। उन्होंने किसानों के तीन महीने का बिजली बिल माफ करने की घोषणा की। खेती और बागवानी…