उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़:- उपराष्ट्रपति की अचानक बिगड़ी तबीयत, एम्स में कराया गया भर्ती, हालत स्थिर

 

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ को बेचैनी और सीने में दर्द की शिकायत के बाद एम्स में भर्ती कराया गया है। न्यूज एजेंसी पीटीआई को सूत्रों ने बताया कि 73 वर्षीय धनखड़ को बीते शनिवार रात अस्पताल लाया गया।  उनकी हालत स्थिर है और और उन्हें चिकित्सकीय निगरानी में रखा गया है।

बताया जा रहा है कि उपराष्ट्रपति को देर रात को बेचैनी और सीने में दर्द हुआ। जिसके बाद उन्हें देर रात करीब 2 बजे अस्पताल लाया गया। डॉक्टरों का कहना है कि उपराष्ट्रपति की हालत स्थिर है और उन्हें क्रिटिकल केयर यूनिट (सीसीयू) में निगरानी में रखा गया है।

धनखड़ को एम्स के कार्डियोलॉजी विभाग के प्रमुख डॉ. राजीव नारंग की देखरेख में क्रिटिकल केयर यूनिट (सीसीयू) में भर्ती कराया गया। सूत्र ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है और उन्हें निगरानी में रखा गया है। डॉक्टरों का एक ग्रुप उनकी स्थिति पर नजर रख रहा है।

 

 

 

 

 

और पढ़े  विपक्ष के दबाव में बैकफुट पर चुनाव आयोग?: छूटे वोटरों को मतदाता सूची में नाम जुड़वाने का मौका, जानें प्रक्रिया
  • Related Posts

    दिल्ली: राहुल और प्रियंका गांधी के खिलाफ FIR दर्ज, प्रदर्शन के दौरान पुलिस के साथ धक्का-मुक्की का आरोप

    दिल्ली पुलिस ने कांग्रेस नेताओं राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। यह एफआईआर बुधवार को दिल्ली में हुए उनके विरोध प्रदर्शन के दौरान दर्ज…

    मणिपुर में उग्रवादी कर रहे स्टारलिंक का इस्तेमाल: मस्क बोले- दावा फर्जी, भारत में बंद है बीम, विवाद क्यों?

    स्पेसएक्स के प्रमुख एलन मस्क ने भारत में स्टारलिंक के इस्तेमाल को लेकर किए गए एक दावे को खारिज कर दिया है। एलन मस्क ने कहा कि भारत के ऊपर…